-
Advertisement
अरविंद केजरीवाल ने उड़ाई संविधान की धज्जियां, जनता से मांगे माफी
शिमला। सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) द्वारा पंजाब के अधिकारियों को दिल्ली में बुलाकर बैठक करने को बीजेपी (BJP) ने असंवैधानिक करार दिया है। इस बैठक में सीएम भगवंत मान अनुपस्थित थे। केजरीवाल को ऐसा करने पर पंजाब (Punjab) की जनता से माफी मांगनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि एक पड़ोसी राज्य के सीएम ने किसी दूसरे राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें निर्देश जारी किए जोकि पूरी तरह से असंवैधानिक हैं।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में एक बार फिर आएंगे अरविंद केजरीवाल, 23 को यहां करेंगे जनसभा
आम आदमी पार्टी के दिल्ली (Delhi) प्रदेश के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पंजाब प्रदेश के अधिकारियों को दिल्ली बुलाकर उनकी बैठक ली और उन्हें निर्देश जारी किए और इस बैठक में पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) अनुपस्थित थे। उन्होंने हैरानी व्यक्त करते हुए कहा कि क्या ऐसी घटना कभी देश में हुई है। क्या आम आदमी पार्टी देश में ऐसा ट्रेंड सैट करना चाहती है, जिससे संविधान की धज्जियां उड़े और ऐसा निंदनीय काम आम आदमी पार्टी के प्रमुख ने किया है। ऐसे कृत्य के लिए अरविंद केजरीवाल को पंजाब (Punjab) की जनता से माफी मांगनी चाहिए और वो सभी निर्देश जो उन्होंने अधिकारियों को दिए है, तुरंत निरस्त करने चाहिए।
आदेशों को न माने अधिकारी
अविनाश राय खन्ना (Avinash Rai Khanna) ने अधिकारियों से भी अपील की है कि वे भी इन आदेशों का न माने, क्योंकि उन्होंने भी संविधान की रक्षा की कसम खाई है और कोई ऐसा काम न करें, जिससे लगे कि पंजाब एक छोटा राज्य हो गया है। पंजाब एक स्वाभिमानी राज्य है, पंजाब के लोग सर्वांगीण लोग हैं, इसलिए कोई ऐसा काम न करें, जिससे पंजाब के सम्मान को ठेस पहुंचे। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने यह घोर निंदनीय काम किया है, जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


