-
Advertisement
हिमाचल: किराए का कमरा लेने के बहाने लूट लिया घर, सॉरी बोल कर हुआ फरार
हमीरपुर। घर के मालिक के सामने ही दिनदहाड़े एक शातिर युवक ने चोरी (Theft) की वारदात को अंजाम दे दिया। यह मामला हमीरपुर (Hamirpur ) के सटे कृष्णानगर का है। यह युवक डॉक्टर दंपति के घर में किराए का कमरा लेने के बहाने घुसा था। सदर थाना पुलिस (Police) ने केस दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में घर के मालिक ने कहा कि दो सोने की चूड़ियां और 7 हजार की नकदी चोरी हुई है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में ट्रक चोरी कर भागा चोर, कंट्रोल खोने पर पेड़ से टक्कर, मौके से हुआ फरार
सदर थाना हमीरपुर (Hamirpur Police Station) के एसएचओ राजेश ने बताया कि मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।शिकायतकर्ता डॉ. निधि डोगरा का कहना है कि वह पक्का भरो में एक डेंटल क्लीनिक (Dental Clinic) चलाती हैं और लंच के वक्त वह अपने घर पहुंची थीं। जब वह घर (Home) में पहुंची, तो ऊपरी मंजिल का दरवाजा खुला हुआ था और यहां पर एक व्यक्ति कमरे में था। जब उन्होंने व्यक्ति से सवाल किया, तो उसने किराए का कमरा देखने की बात कही। युवक ने कहा कि वह गलती से कमरे के अंदर आ गया था, उसे लगा था कि यहां पर घर के मालिक होंगे।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: घर और शोरूम के गोदाम का ताला तोड़ लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
उसके बाद वह माफी मांग कर वहां से चला गया। जब निधि डोगरा ने अपने कमरे में सामान को जांचा, तब उसे पता चला कि कमरे के अंदर से सोने की दो चूड़ियां और 7 हजार के लगभग नकदी गायब है। चोरी का पता चलते ही तुरंत निधि डोगरा ने सदर थाना हमीरपुर में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। सदर थाना हमीरपुर के एसएचओ (SHO) राजेश ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया हैं। उन्होंने कहा कि घर में सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। ऐसे में आसपड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की छानबीन की जा रही है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में चरस की खेप के साथ दो युवक गिरफ्तार, बड़े खुलासे की उम्मीद
बसदेहड़ा में दो युवकों से पकड़ा चिट्टा
ऊना। सदर थाना के तहत बसदेहड़ा में पुलिस ने गश्त के दौरान दो युवकों को चिट्टे (Chitta) संग काबू किया है। आरोपियों की पहचान राजू व तकदीर उर्फ लक्की निवासी बसदेहड़ा के रूप में हुई है, जिनके पास से 11.05 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार (Arrest) कर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक ऊना पुलिस की टीम मंगलवार शाम को बसदेहड़ा में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को देख दो युवक भागने लगे, जिसे पुलिस ने कुछ दूरी पर काबू कर लिया। तलाशी लेने पर युवकों के पास से 11.05 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने चिट्टा रखने के आरोप में राजू व लक्की के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि एएसपी ऊना प्रवीण धीमान ने की है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


