-
Advertisement
हिमाचल: सर्वजीत बॉबी की सीएम जयराम से गुहार, IGMC लंगर में बिजली पानी करें बहाल
शिमला। आईजीएमसी अस्पताल (IGMC Hospital) में पिछले कई वर्षों से लंगर सेवा दे रही ऑलमाइटी ब्लेसिंग संस्था द्वारा सरकार से बिजली पानी बहाल (Electricity and Water Connection Restore) करने की गुहार लगाई है। अस्पताल प्रशासन द्वारा लंगर को अवैध करार देकर बिजली पानी के कनेक्शन काट दिए थे और 8 महीने से बिना बिजली के लंगर चलाया जा रहा है। वहीं अब सीएम जयराम ठाकुर द्वारा हिमाचल दिवस पर जैसे ही बिजली और पानी निशुल्क करने का ऐलान किया तो वहीं संस्था ने भी सरकार से उनके लंगर में बिजली पानी बहाल करने की गुहार लगाई है
यह भी पढ़ें:हिमाचल पुलिस कांस्टेबलों को मिला तोहफा, पुलिस पे बैंड को लेकर जारी हुई अधिसूचना
ऑलमाइटी ब्लेसिंग संस्था के संस्थापक सर्वजीत सिंह बॉबी (Sarvjit Singh Bobby) ने कहा कि उनके लंगर (Langar) की बिजली पानी का कनेक्शन सरकार द्वारा काट दिया गया है और अब सीएम जयराम ने गरीबों को बिजली पानी का कनेक्शन मुफ्त देने का ऐलान किया तो ऐसे में गरीबों जरूरतमंदों के लिए चलाए जा रहे लंगर में भी पानी और बिजली बहाल की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां पर हर रोज हजारों लोगों को मुफ्त में खाना दिया जा रहा है। जरूरतमंदों को सामान भी मुहैया करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह किसी पार्टी से संबंध नहीं रखते हैं, लेकिन उनके लंगर को बंद करने की साजिश रची गई और उनका बिजली पानी का कनेक्शन काटा गया। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वे जल्द सीएम जयराम ठाकुर से भी मिलेंगे और अस्पताल परिसर में कई वर्षों से चल रहे लंगर का बिजली पानी का कनेक्शन बहाल करने की आग्रह किया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


