-
Advertisement
सुखविंद्र सिंह सुक्खू का दावा: हिमाचल कांग्रेस में 40 साल बाद बदले नेतृत्व का मिलेगा लाभ
हमीरपुर। हिमाचल में 40 साल बाद नया नेतृत्व आया है। नई लीडरशिप से व्यवस्था मजबूत होगी जिसका पूरे प्रदेश को लाभ मिलेगा। यह बात प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनने के बाद अनुसूचित जाति, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक वर्ग के सम्मेलन में पहुंचे सुखविंद्र सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) ने कही। शनिवार को सुजानपुर में अनुसूचित जाति, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक वर्ग का सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू पहुंचे। सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दावा किया कि जो चुनौती बीजेपी (BJP) की डबल इंजन की सरकार दे रही है, उसे अवसर में बदलने का दायित्व पूरी कांग्रेस टीम (Congress Team) निभाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई विचारधारा या व्यक्ति पार्टी से बड़ा नहीं है। सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में 40 साल बाद कांग्रेस में नई लीडरशिप के साथ व्यवस्था आ रही हैए जिससे पूरे प्रदेश को लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें:सुक्खू हमीरपुर के बाद ऊना में भी लाए कांग्रेसियों को एक छत के नीचे, सीएम जयराम को कह दी ये बात
सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि शिमला (Shimla) के चौडा मैदान में पांच मई को विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कांग्रेस एकजुटता का परिचय देगी। प्रदेश चुनाव प्रचार समिति अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू (State Election Campaign Committee President Sukhwinder Singh Sukhu) ने कहा कि पूरी कांग्रेस को एकजुट करने के लिए काम किया जा रहा है और प्रदेश में 90 प्रतिशत कांग्रेस एकजुट है, बाकी बचे हुए लोगों को भी एक छत के नीचे लाने के लिए प्रयास तेज किए गए है।
यह भी पढ़ें:दिल्ली से बड़ा ओहदा लेकर हिमाचल पहुंचे राजेंद्र राणा, बीजेपी को बताया नफरत फैलाने वाली पार्टी
वहीं कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष विधायक राजेंद्र राणा (Congress Working President MLA Rajendra Rana) ने कहा कि पटियाला में दुभार्गयपूर्ण घटना घटी है और पंजाब की सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में असफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं हिमाचल के लोगों को सजग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आज सुजानपुर में यह चौथा बडा सम्मेलन किया गया है, जिसमें जनता की भागेदारी बहुत ज्यादा रही है। उन्होंने कहा कि जनता चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।