-
Advertisement
Shimla MC की अंतिम बैठक में बरपा हंगामा, पार्षदों ने अपने वार्डों की समस्याओं पर घेरा
शिमलाः चुनाव से पहले शिमला नगर निगम की अंतिम बैठक में आज जमकर हंगामा हुआ। बैठक के दौरान जब नगर निगम के कई पार्षदों ने अपने- अपने वार्डों की समस्या को लेकर जब नगर निगम को घेरा को अंतिम बैठक कह कर सभी मुद्दों से पल्ला झाड़ लिया। हंगामा बढ़ता देख मेयर को कहना पड़ा- अंतिम बैठक है थोड़ा तो लिहाज करो।
यह भी पढ़ें: गुम्मा योजना में आया था फॉल्टः अब नहीं होगा शिमला में पेयजल संकट,तीसरे दिन मिलेगा पानी
बैठक शुरू होते ही पार्षदों ने अपने वार्ड की समस्या को लेकर सदन में मेयर सत्या कौंडल से जवाब मांगा। पानी को लेकर जब मेयर से जवाब मांगा तो उन्होंने SJPNL का जवाब पार्षदों को दे दिया। इसके बाद कैंथु से पार्षद सुनील धर ने रोड में मैटलिंग और टायरिंग के मुद्दे को लेकर मेयर से सवाल किए तो वह भड़क उठी। अन्य पार्षदों ने भी पानी के मुद्दे को लेकर नगर- निगम को जमकर घेरा, लेकिन नगर निगम ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि आज अंतिम बैठक है। उधर एमसी कमिश्नर का कहना था कि गिरी पेयजल परियोजना में पानी का स्तर काफी कम हो गया है। गुम्मा में तूफान आने से चाबा लाइन डैमेज हुई, जिस वजह से चौड़ा मैदान वाले एरिया में प्रेशर नहीं बन पा रहा था और पानी की सप्लाई चौथे दिन हो गई। कल से पानी तीसरे दिन आएगा। जब तक मानसून नहीं आता पानी की सप्लाई शहर में तीसरे दिन ही रहेगी।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


