-
Advertisement
जयराम के घर जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट हो जाओ
मंडी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) ने सराज के पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि इस बार सराज (Saraj) से कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर (Jai Ram Thakur) ने जो वादे मंडी के लोगों से किए थे वह एक भी पूरा नही हुआ। याद रहे कि सराज सीएम जयराम ठाकुर का गह विधानसभा क्षेत्र है। आज पंडोह में सराज ब्लॉक के पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि मंडी में जितना भी विकास हुआ है वह पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार की देन रहा है। उन्होंने कहा कमाद में आईआईटीएव नैर चौक में मेडीकल कॉलेज केंद्र की यूपीए सरकार और प्रदेश में वीरभद्र सिंह सरकार की देन रही है।
यह भी पढ़ें- पुलिस भर्ती पेपर लीक मामलाः पुलिस अधिकारी भी शक के दायरे में , चार्जशीट एक सप्ताह में

प्रतिभा सिंह ने कहा कि बीजेपी, कांग्रेस के किए कार्यों का श्रेय लेने की होड़ में है। उन्होंने कहा कि सीएम जयराम मंडी में ना तो रेल लाइन ही ला सकें और न ही हवाई अड्डे को बना सकें। उन्होंने कहा कि बीजेपी के शासनकाल में लोगों को महंगाई व बेरोजगारी ही मिली है। पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला बीजेपी का सबसे बड़ा घोटाला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा बीजेपी को कभी माफ नही करेंगे। प्रतिभा सिंह ने कहा कि सेना में अग्निवीर योजना ना तो देश हित मे ही है और ना ही युवाओ के हित मे है। उन्होंने कहा कि सेना में चार साल का सेवाकाल युवाओं के साथ बड़ा अन्यान्य है। कांग्रेस युवाओं के हित मे सड़क से संसद तक निर्णायक लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि लोगों में कांग्रेस के प्रति उत्साह है और आगामी विधानसभा चुनावों के बाद प्रदेश में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस महासचिव चेतराम ठाकुर व सराज ब्लॉक अध्यक्ष टेक सिंह चौहान के अतिरिक्त बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


