-
Advertisement
87 वर्षीय बुजुर्ग ने जंगल में बिताए 29 साल, हैरान कर देगी वजह
दुनिया में बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो बड़े-बड़े सपने देखते हैं। हालांकि, उनमें से कुछ ऐसे भी हैं जो अपने सपनों को सच करके दिखाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक शख्स के बारे में बताएंगे। 87 वर्षीय इस शख्स को नागा साधु के रूप में जाना जाता है।
यह भी पढ़ें:ये शख्स करता है लोगों को नींद से उठाने का काम, 26 लाख रुपए है महीने की कमाई
जापान के मासाफुमी नागासाकी नामक व्यक्ति ने लगभग तीन दशक अकेले एक ट्रॉपिकल आइसलैंड (Tropical Island) पर बिताए हैं। बताया जाता है कि जब वे 50 साल के थे तब वे अपने फोटोग्राफी के काम से तंग आ गए थे। उन्होंने साल 1989 में अपनी पत्नी और दो बच्चों को छोड़ दिया था और अकेले सोतोबनारी चले गए। सोतोबनारी जापान की मुख्य भूमि से सैकड़ों किलोमीटर दक्षिण में एक किमी चौड़ा टापू है, इसमें कोई फ्रेश पानी नहीं है।
सोतोबनारी द्वीप बहुत ही हरा-भरा और घना है, लेकिन यहां कोई भी नहीं रहता था। यहां नागासाकी ही एक मात्र निवासी थे। द्वीप पर कुछ दिन बिताने के बाद नागासाकी घर नहीं लौटे। उन्होंने सोतोबनारी को अपने नए घर में बदल दिया और 29 साल तक वे वहां अकेले रहे। साल 2018 में एक स्थानीय मछुआरे ने उन्हें समुद्र तट पर बेहोश पाया। इसका बाद वो उन्हें द्वीप से बाहर इलाज के लिए ले जाया गया। इसी दौरान उनकी कहानी दुनिया के सामने आई थी।
इशिगाकी शहर में चार साल रहने के बाद अब नागासाकी 16 जून को अपने पुराने घर वापस चले गए हैं। जिस समूह ने उनकी वापसी को संभव बनाया है, उसने कहा कि नागासाकी का प्रवास संक्षिप्त और अस्थायी होगो क्योंकि वे खुद की देखभाल नहीं कर सकते हैं।

