-
Advertisement
Big Breaking: हिमाचल में बाढ़ ने मचाई तबाही, पुल-रेस्तरां बहे-देखें वीडियो
हिमाचल में इन दिनों जमकर बारिश हो रही है। कई इलाकों में बारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर है। आज अलसुबह जब मनाली( Manali) और ब्यास नदी के किनारे लगते इलाकों के लोग सोए हुए थे तो बाढ़ के शोर व डर से सब जाग गए। अचानक ब्यास नदी( Beas river) में आई बाढ़ की चपेट में मनाली के साथ लगते चढ़ियारी में निर्माणाधीन रेस्तरां आ गया और देखते ही देखते जलमग्न हो गया। गनीमत यह रही कि इस रेस्तरां में कोई भी मौजूद नहीं था। इसके अलावा ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले सोलंग में एक अस्थायी पुल बनाया था वह भी इस बाढ़ की भेंट चढ़ गया।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में बारिश ने मचाई तबाही, पशुशाला गिरने से 15 पशुओं की गई जान

उधर रोहतांग , अंजनी महादेव व सोलंग नाला की और से आ रही सहायक नदियों में भी जलस्तर बढ़ा तो लोगों को समय रहते अलर्ट किया गया। हालांकि बाढ़ से कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ पर पलचान व बुरुआ के लोगों की नींद उड़ गई।एसडीएम मनाली डा. सुरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि बाढ़ आने का पता चलते ही नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क कर दिया था। सोलंग गांव का अस्थायी पुल बाढ़ में बहा है। चढ़ियारी के पास एक रेस्तरां बन रहा था, जिसे प्रशासन ने बंद करवा दिया था। उसे नुकसान पहुंचा है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


