-
Advertisement
दूध के साथ भूलकर भी ना करें इन चीजों का सेवन, आ सकता है हार्ट अटैक
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि दूध पीने से हमारे शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। हालांकि, अगर दूध सही वक्त पर ना पिया जाए तो ये हमारे लिए परेशानी भी बन सकता है। हमें कुछ चीजों के साथ भूलकर भी दूध (Milk) का सेवन नहीं करना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे कि आपको दूध पीने से पहले और बाद में किन चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए।
ये भी पढ़ें-दही के साथ इन चीजों का ना करें सेवन, सेहत हो सकती है खराब
बता दें कि दूध और दही (Curd) को एक साथ खाना सेहत के लिए ठीक नहीं माना जाता है। ध्यान रहे कि कभी भी दही खाने के बाद दूध ना पिएं। ऐसा करने से आपकी सेहत खराब हो सकती है। इसके अलावा दूध के साथ कुलत्थी, नींबू, करेला, कटहल या फिर कोई भी नमक वाली चीज का सेवन ना करें। दूध के साथ ये चीजें खाना काफी हानिकारक साबित हो सकती है
विशेषज्ञों के अनुसार, दूध के साथ नमक वाली चीजें खाने से हमें चमड़ी के रोग, दाद, खाज, खुजली, सोरायसिस, एक्जिमा आदि का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा हमें दूध के साथ मूंग, उड़द और चने की दाल नहीं खानी चाहिए। ये चीजें दूध के साथ खाने से पाचन तंत्र (Digestion) खराब होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, दूध के साथ उड़द की दाल खाने से हार्ट अटैक (Heart Attack) का खतरा बढ़ जाता है।
ध्यान रहे कि हमें दूध के साथ शकरगंद, आलू, गाजर, गुड़, तेल, शहद, नारियल, लहसुन, कमलनाल और अम्लीय पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए। दूध पीने से लगभग दो घंटे का गैप रखकर हमें इन चीजों का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा तिल और नमक के सेवन के बाद भी हमें दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे हमारे शरीर पर हानिकारक प्रभाव पड़ सकता है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…
Tags