-
Advertisement
इन लोगों को मिलेगा पेंशन का लाभ, सरकार ने दिया खाता खुलवाने का आखिरी मौका
ये भी पढ़ें-PNB सस्ते में बेच रहा मकान और प्रॉपर्टी, खरीदने के लिए करना होगा ये काम
बता दें कि इनकम टैक्स रिटर्न भरने वाले इस योजना को 30 सितंबर तक ही सब्सक्राइब कर सकेंगे। इसके बाद आईटीआर फाइल करने वालों को योजना का फायदा नहीं मिलेगा। केंद्र सरकार की तरफ से 1 जून, 2015 को अटल पेंशन योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना के तहत पात्र बुजुर्गों को हर महीने 1 हजार रुपए से लेकर 5 हजार रुपए तक पेंशन दी जाती है।
इस साल मार्च 2022 में इस योजना में रजिस्ट्रेशन कराने वालों का आंकड़ा 4 करोड़ के पार चला गया है। आयकर रिटर्न भरने वाले लोग 30 सितंबर, 2022 तक सब्सक्राइब कर इस योजना में खाता खुलवा सकते हैं। इस योजना में 18 से 40 साल की उम्र के लोग रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके लिए आवेदक को बैंक या पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट खुलवाना होगा। इस अकाउंट से हर महीने 42 रुपए लेकर 1454 रुपए तक कट जाएंगे। इसके बाद 60 साल के बाद हर महीने 1 हजार से लेकर 5 हजार रुपए तक पेंशन मिलती है।

