-
Advertisement
हमीरपुर की बेटी वंशिका ने अपने नाम किया मिस अर्थ इंडिया-2022 का खिताब
हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर की वंशिका परमार ने मिस अर्थ इंडिया 2022 (Miss Earth India 2022) का खिताब अपने नाम कर लिया है। वंशिका परमार ने मिस अर्थ इंडिया 2022 का प्रतिष्ठित ताज जीतकर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।
ये भी पढ़ें-ऑक्सफोर्ड से ग्रेजुएट हुई जूही ने शेयर की भावुक स्टोरी, दादा को दिया सफलता का श्रेय
बता दें कि वंशिका परमार (Vanshika Parmar) हमीरपुर के टुन्नी की रहने वाली हैं। मिस अर्थ इंडिया 2022 की प्रतियोगिता का फाइनल जेएलएन स्टेडियम, नई दिल्ली में हुआ। अब वंशिका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिलीपींस में होने वाली प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस प्रतियोगिता में दुनियाभर की करीब 100 सुंदरियां भाग लेंगी।
वंशिका परमार ने बताया कि साल 2021 में वे मिस डिवाइन ब्यूटी प्रतिस्पर्धा में भाग लेने पर ऑर्गेनाइजेशन ब्यूटी एंड रिस्पॉन्सिबिलिटी 2021 के खिताब से सम्मानित की गई थीं। इसके बाद साल 2022 में उन्होंने मिस अर्थ इंडिया में भाग लिया और खिताब अपने नाम किया।

