-
Advertisement
सरकारी खजाने की लूट में अधिकारी ना दें साथ, भुगतना पड़ सकता है खामियाजा : राणा
हमीरपुर। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक राजेंद्र राणा (MLA Rajendra Rana) ने सरकार के पिछलग्गू बनी अधिकारियों (Officer) की टीम को खबरदार किया है। उन्होंने चेताया है कि अधिकारी यह ना भूलें कि हर गलत काम के लिए उनकी जवाबदेही फिक्स होगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष के साथ-साथ जनता भी बीजेपी (BJP) की हर गतिविधि को नोटिस कर रही है। आजादी के समारोह के नाम पर बीजेपी पार्टी एजेंडे पर चलती हुई पार्टी के व्यक्तिगत के प्रचार और प्रसार में लगी हुई है और इस तामझाम पर सरकारी खजाने का लाखों रुपया फूंका जा रहा है। राणा ने कहा कि अगर बीजेपी के अपने लोगों की बात पर भरोसा करें तो बीजेपी द्वारा करवाए जा रहे इन 75 समारोहों में 100 करोड़ से ज्यादा का खर्चा होगा (Will cost more than 100 crores) । समारोह के इस खेल में कई बीजेपी के नेताओं द्वारा अपनी जेबें भरने की खूब चर्चा है।
यह भी पढ़ें:सर! हम 412 दिनों से कर रहे भूख हड़ताल, सरकार ने एक बार भी नहीं पूछा हाल
बीजेपी के ही लोग बता रहे हैं कि समारोह की इवेंट मैनेजमेंट के लिए चंडीगढ़ (Chandigarh) से जो वेंडर हायर किया गया है वह भी परोक्ष रूप में किसी बीजेपी नेता का ही बताया जा रहा है। पर्दे के पीछे के इस खेल में लाखों बारे.न्यारे किए जा रहे हैं जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों की जुंडली विशेष बीजेपी को सहयोग दे रही है। राणा ने कहा कि बीजेपी की चमचागिरी में लगी आला अधिकारियों की इस जुंडली की एक.एक गतिविधि को जनता के साथ कांग्रेस नोटिस कर रही है। समय आने पर सरकारी खजाने की लूट का पाई.पाई का हिसाब इन अधिकारियों की जुंडली को देना होगा। राणा ने कहा कि अधिकारी याद रखें कि ऐसी सूरत में बीजेपी उन्हें बचाने कभी आगे नहीं आएगी। इसलिए अधिकारियों की यह जुंडली खबरदार रहते हुए बचकर काम करे। क्योंकि पार्टी विशेष के व्यक्तिगत प्रचार और प्रसार के लिए सरकारी खजाने की लूट संविधान व विधान के खिलाफ है। जिसका खामियाजा अधिकारियों की जुंडली को भुगतना पड़ सकता है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



