-
Advertisement
ठेकेदार प्रवासी मजदूर के हजम कर गया डेढ़ लाख
हमीरपुर। एक प्रवासी मजदूर (migrant laborers) को एक ठेकेदार ने लाखों रुपए का चूना लगा दिया है। उक्त ठेकेदार प्रवासी मजदूर के पैसे डकार गया (money wasted) है। जानकारी मिली है कि यूपी (UP) का रहने वाला राम अवतार लोगो के घर बनाने का काम करता था। अब उक्त प्रवासी अपनी मेहनत से कमाए हुए पैसों को लेने के लिए दर-दर ठोकरें खा रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त ठेकेदार ने इस मजदूर को डेढ़ लाख रुपए (1.5 lakh rupees) हजम कर लिया है। अब मजदूर और उसके परिवार ने डीसी हमीरपुर से मुलाकात कर न्याय मांगा है। प्रवासी मजदूर ने डीसी को बताया कि उक्त ठेकेदार ना तो पैसे दे रहा है और ना ही उसका कोई अता-पता है।
यह भी पढ़ें:रिटायर शिक्षिका ने व्हाट्सएप पर कर दी ऐसी गलती, लगा 21 लाख रुपए का चूना
इस पीड़ित प्रवासी मजदूर की व्यथा सुनकर हमीरपुर डीसी (DC Hamirpur) ने एसएचओ सदर को डेढ़ लाख रुपए दिलवाने के निर्देश दिए हैं। वहीं मामले की जांच करते हुए उक्त ठेकेदार पर उचित कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं। पीड़ित प्रवासी ने डीसी को बताया कि पैसे ना मिलने से उसका घर चलना मुश्किल हो गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


