-
Advertisement
हमीरपुर में रामलीला मंच पर फिल्मी गाना चलाने और लड़की के डांस पर मचा बवाल
हमीरपुर। जिला में रामलीला मंचन (Ramleela Manchan) पर हिंदु जागरण मंच ने सवाल उठाए हैं और डीसी (DC) को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई करने की मांग उठाई है। मामला रामलीला मंच पर फिल्मी गाना (Filmy Song) चलाने और उस पर एक लड़की के डांस करने पर तूल पकड़ गया। इस पर हिंदू जागरण मंच (Hindu Jagran Manch) ने सवाल उठाया कि ऐसा क्यों किया गया। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस रामलीला का मंचन बाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल (Bal Senior Secondary School) के ग्राउंड में किया जा रहा है। हिंदू जागरण मंच ने आरोप लगाया कि ऐसी प्रस्तुतियों से मर्यादाओं का हनन हुआ है। ऐसे धार्मिक आयोजनों में इस प्रकार के कृत्य को बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डीसी को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। वहां मौजूद लोग भी मूक दर्शक बनकर इस प्रकार के डांस को देखते रहे। इसके लिए रामलीला आयोजकों को जवाब देना होगा कि ऐसा किसलिए किया गया। इसमें धार्मिक आस्थाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया गया है। डीसी साहब इस पर कार्रवाई करें। ।
यह भी पढ़ें:बद्दी बलास्ट मामला: बीजेपी नेता हिरासत में लिए; नालागढ़ के SDM से बहसबाजी करने पर हुई कार्रवाई
हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक कुलदीप शर्मा ने बताया कि रामलीला के मंच पर इस प्रकार के आयोजन के लिए डीसी को भी ज्ञापन सौंपा गया है। वहीं राम नाटक कला मंच के संयोजक और सारी व्यवस्था को देख रहे थे। अश्विनी शर्मा का कहना है कि एक कलाकार ने बिना पूछे ही स्टेज पर गाने लगाकर (Singing on Stage) डांस शुरू करवा दिया। इसकी उन्हें पूर्व में जानकारी नहीं थी। कमेटी की तरफ से इस मामले को लेकर लिखित में माफी मांगी गई है। भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा नहीं होगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



