-
Advertisement
माता-पिता थे घर से बाहर, फंदे पर झूल गई जमा एक का छात्रा
जोगिंद्रनगर में 16 वर्षीय एक छात्रा फंदे से झूल गई है। घटना जोगेंद्रनगर के साथ लगते गरोड़ू गांव की है, यहां पर छात्रा का शव घर के कमरे के भीतर फंदे में लटका मिला। छात्रा का भाई जब स्कूल से लौटा तो उसने फंदे से लटके बहन के शव को देखा और रोते- चिल्लाते हुए पड़ोसियों को बुलाया। छात्रा के माता- पिता शिमला में काम करते हैं और घटना के समय घर पर मौजूद नहीं थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन की जा रही है।
यह भी पढ़ें- बल्ह में सैर को निकले लोगों ने देखा चौधरी मार्केट में आग का मंजर
जानकारी के अनुसार ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा का भाई जब वह स्कूल से वापस आया तो उसने देखा कि घर के दरवाजे अंदर से बंद हैं। उसने दोस्तों को बुलाकर जब दरवाजा तोडक़र खोला, तो देखा कि उसकी बहन फंदे से झूल रही थी। उसने पड़ोसियों के बुलाया और इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। छात्रा के माता-पिता भी घर पहुंच गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने कहा कि किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मामला आत्महत्या का है या हत्या से जुड़ा हुआ है। यह पोस्टमॉर्टम उपरांत फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

