-
Advertisement
हिमाचल: नियम के खिलाफ नहीं स्ट्रांग रूम के बाहर तंबू लगाना : मनीष गर्ग
शिमला। हिमाचल में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान (Voting) हो चुका है। अब परिणाम का इंतजार है। इस दौरान स्ट्रांग रूम में ट्रिपल लेयर सुरक्षा घेरे में रखी ईवीएम पर सियासत गर्माने लगी है। कांग्रेस ने कई विधानसभा क्षेत्रों में स्ट्रांग रूम (Strong Room) के बाहर पार्टी के कार्यकर्ता ने अपने तंबू गाड़ रखे हैं। हिमाचल बीजेपी (BJP) ने इसे लेकर चुनाव आयोग को शिकायत भी लिखी है।
यह भी पढ़ें:बीजेपी करेगी खरीद फरोख्त, राजीव शुक्ला ने कांग्रेस प्रत्याशीयों को दिए एकजुट रहने के निर्देश
मामले पर हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग (Chief Electoral Officer Manish Garg) का कहना है कि स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस पार्टी या किसी भी अन्य राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं का कैंप करना नियमों के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल के एजेंट स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर कैंप कर सकता है। उन्हें सुविधा प्रदान करना चुनाव आयोग (Election Commission) की ड्यूटी के तहत आता है।
उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों का स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर कैंप करना कोई नई बात नहीं है। साथ ही उन्होंने बीजेपी की ओर से प्राप्त शिकायत को लेकर कहा कि उन्होंने शिकायत को जिला अधिकारियों फॉरवर्ड कर दी है। प्रदेश में कोई भी काम नियमों की परिधि के बाहर नहीं किया जा जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

