-
Advertisement
प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार साझा की बेटी की तस्वीर, फैंस बोले क्यूट
बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस के घर 15 जनवरी 2022 को एक बेटी ने जन्म लिया था। ये बेटी उनके घर सरोगेसी (surrogacy) के जरिए जन्मीं थी। प्रियंका ने अपनी इस बेटी का नाम मालती और मेरी चोपड़ा जोनस रखा है। पहले इस बेटी का चेहरा नहीं दिखाया गया था।
यह भी पढ़ें- अक्षय कुमार को फिर लगा झटका, ये दो फिल्में भी हाथ से निकलीं
मगर अब उसकी एक तस्वीर को साझा किया है। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मेरी जोनस (malati mary jonas) एक चेयर पर लेटी हुई है और गहरी नींद में सो रही है। वह बहुत क्यूट नजर आ रही है। ठंड के मौसम में मालती ने कपड़ों की कई परतें पहनी हुई हैं। उसका नन्हा हाथ भी नजर आ रहा है। उसकी आंखें छोटी हैं और गुलाबी टोपी से ढंकी हुई हैं। उसके नाक और होंठ (nose and lips) ही नजर आ रहे हैं। उनकी बेटी को देखकर उसके फैंस बहुत खुश हैं।

