-
Advertisement
मंडी में ब्यास नदी में डूबा व्यक्ति, नदी पार करते समय गिरने से हुआ हादसा
मंडी/ शिमला। जिला मंडी (Mandi) शहर के पास ब्यास नदी (Beas River) को पार करते समय पानी में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानाकरी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर बाद लगभग ढ़ाई बजे एक युवक मंडी शहर के पास बिंदरावनी में ब्यास नदी को पार कर रहा था, लेकिन वह अचानक से पानी में गिर गया और डूब गया (Drowning) । घटना का पता लगते ही स्थानीय लोगों ने युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया।
यह भी पढ़ें:शिमला के नेरवा में सड़क से लुढ़क कर खड्ड में समाई कार, चालक की गई जान
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अर्जुन उम्र 34 वर्ष पुत्र संत बहादुर गांव झीड़ी डाकघर नगवाई तहसील औट जिला मंडी की रूप में हुई है। अर्जुन दोपहर करीब ढ़ाई बजे बिंदरावनी स्थित हिमाचल दर्शन फोटो गैलरी के पास से ब्यास नदी को पार कर रहा था। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक के शव (Dead Body) को जोनल अस्पताल के शव गृह में रखा गया है कल शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। प्रथम दृष्टि में अर्जुन की मौत की वजह हीपोथेरपीया बताई जा रही है।
शिमला में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
राजधानी शिमला (Shimla) के कृष्णानगर वॉर्ड में एक युवक ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी था। परिजन उसको नशा मुक्ति केंद्र भेजने की कोशिश कर रहे थेए लेकिन युवक नशा मुक्ति केंद्र जाने से मना कर रहा था। मृतक युवक की पहचान गदर उर्फ मंगा 26 वर्षीय के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेज दिया है और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


