-
Advertisement
सिस्सू.कोकसर में सैलानियों ने बर्फ से की अठखेलियां
Last Updated on December 4, 2022 by sintu kumar
लाहुल स्पीति । सैलानियों ने रोहतांग पोर्टल (Rohtang Portal) , सिस्सू के शिती नाला और कोकसर (Koksar) में बर्फ से अठखेलियां कीं। इस दौरान सैलानी पूरे रोमांच से भरे हुए नजर आया और उनके चेहरे पर प्रसन्नता साफ झलक रही थी। वहीं पर्यटकों ने साहसिक गतिविधियों का भी खूब आनंद उठाया। दिसंबर माह चल रहा है और सैलानियों के आने का क्रम जारी है।वीकेंड पर भी सैकड़ों पर्यटक कोकसर और सिस्सू पहुंचे।
यह भी पढ़ें:पर्यटकों के लिए सजने लगा शिमला, 8 तक पार्किंग-होटल फुल
कोकसर और सिस्सू पहुंचकर सैलानियों (Tourist) ने साहसिक खेलों का लुत्फ लिया। सैलानियों ने यहां बर्फ पर स्कीइंग की। स्कीइंग व बर्फ के बीच मस्ती करने के यादगार लम्हों को कैमरों में भी कैद किया। इसके साथ ही ट्यूब स्लाइडिंग का सैलानियों ने आनंद लिया। सैलानियों के रोमांच के लिए एटीवी के जरिये ऑफ रोड राइडिंग (Riding) भी करवाई जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group