-
Advertisement
Big Breaking: सुखविंदर सुक्खू होंगे हिमाचल के सीएम- मुकेश अग्निहोत्री डिप्टी CM बनाए
Last Updated on December 11, 2022 by saroj patrwal
सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल के नए सीएम (CM) होंगे। इस बात का फैसला पार्टी विधायक दल की बैठक में हो गया है। वे हिमाचल के 15 वे सीएम होंगे। इसके साथ मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम बनाया गया है। हिमाचल में ऐसा पहली बार हुआ है जब प्रदेश में सीएम के साथ साथ डिप्टी सीएम भी बनाया गया है। हिमाचल में कांग्रेस विधायकों को एकजुट रखने और गुटबाज़ी खत्म करने के लिए सीएम और उप मुख्यमंत्री का फार्मूला निकाला गया है। दो दिन की उठापटक के बाद आखिरकार सुखविंदर सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) के नाम पर सहमति बन गई।
कांग्रेस हाईकमान ने भी उनके नाम पर मंजूरी दे दी है। इसके बाद विधानसभा में हुई विधायक दल की बैठक (Legislature Party Meeting) में उनके नाम पर मुहर भी लग गई। सुखविंदर सुक्खू कल यानी रविवार को सीएम पद की शपथ लेंगे। उनके शपथ ग्रहण समारोह में राहुल और प्रियंका गांधी भी शामिल होंगे। उनके शपथ समारोह ती तैयारियां शुरू हो गई हैं। सुक्खू के गांव सेरा में जश्न का माहौल है। माता संसार देई, पत्नी कमलेश ठाकुर और दोनों बेटियां फूली नहीं समा रही हैं।
यह भी पढ़ें: अब ड्राइवर का बेटा चलाएगा हिमाचल की गाड़ी
निचले हिमाचल के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल के बाद नादौन से कांग्रेस विधायक सुखविंदर सुक्खू सीएम बने हैं। नादौन से चौथी बार विधायक चुने गए सुखविंदर सिंह सुक्खू सियासत के मंझे हुए खिलाड़ी हैं। कुल मिलाकर हिमाचल के नए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे। सुक्खू को सीएम बनाए जाने की घोषणा के बाद उनके समर्थकों में जश्न का माहौल है। वहीं उनके घर में भी बधाइयां देने वालों का तांता लगना शुरू हो गया है। हमीरपुर में जश्न का माहौल है।
कल होगा शपथ ग्रहण समारोह
सुखविंदर सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री कल यानी रविवार को अपने अपने पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारियों का दौर शुरू हो गया है। वहंी सीएम का ऐलान होने के बाद नए सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, चुनाव पर्यवेक्षक भूपिंद्र सिंह हुड्डा, भूपेश बघेल, राजीव शुक्ला राजभवन पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर 12 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी शामिल होंगे।
सीएम का ऐलान होने के बाद भावुक हो गए सुक्खू
हिमाचल के सीएम बनने की घोषणा के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू भावुक हो गए। जैसे ही उनके नाम की घोषणा हुई तो उनके आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने सीएम की जिम्मेदारी देने पर सोनिया गांधी प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के साथ प्रदेश के नेताओं का आभार जताया। उन्होंने हिमाचल की जनता का भी आभार जताया। वहीं सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की जनता से किया हर वादा पूरा करना अब उनकी जिम्मेदारी है। वह प्रदेश को ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे।
बता दें कि सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम सीएम पद के लिए दोपहर को ही लगभग तय हो गया था। पर्यवेक्षकों के साथ सीसिल होटल में हुई बैठक में यह लगभग तय हो गया था कि सुखविंदर सिंह सुक्खू ही हिमाचल के नए सीएम होंगे। लेकिन इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई थी।इससे पहले हरोली से कांग्रेस विधायक मुकेश अग्निहोत्री (Mukesh Agnihotri) विधायक दल की बैठक छोड़कर बाहर गए थे, लेकिन कुछ देर बाद वे लौट आए। उधर, चौड़ा मैदान स्थित सिसिल होटल के बाहर प्रतिभा सिंह के पक्ष में समर्थकों ने नारेबाजी भी की। वे प्रतिभा सिंह को सीएम बनाने के पक्ष में नारे लगा रहे थे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group