-
Advertisement
सुक्खू का नेतृत्व हिमाचल के लिए मील का पत्थर होगा साबित
शिमला। हिमाचल कांग्रेस के कोषाध्यक्ष (Himachal Congress Treasurer) डॉ राजेश शर्मा (Dr. Rajesh Sharma) ने नए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि पहाड़ी राज्य के लिए उनका नेतृत्व मील का पत्थर साबित होगा। डॉ राजेश ने कहा कि सीएम सुक्खू संगठन से जुड़े नेता है,उन्होंने जिस तरह से संगठन को बेहतरीन तरीके से चलाया,अब उसी तरह सरकार को भी उससे ज्यादा बेहतर तरीके से गति देंगे। डॉ राजेश शर्मा ने कहा कि सीएम सुक्खू बेहद सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं,इसलिए उन्हें आम आदमी का दुख-दर्द क्या होता है सब पता है। कांग्रेस नेता (Congress leader) ने कहा कि हमारी पार्टी ने सुक्खू के नेतृत्व पर विश्वास जताकर इस बात का संदेश देने का भी काम किया है कि वह समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहती है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल को सुखविंदर सिंह सुक्खू के रूप में मिला राजपूत सीएम
डॉ राजेश ने कहा उसी तरह डिप्टी सीएम के तौर पर पार्टी ने (Mukesh Agnihotri) मुकेश अग्निहोत्री को जो जिम्मेदारी दी है,वह उसे बेहतरीन तरीके से निभाएंगे,इसे पूरा प्रदेश जानता है। मुकेश पहले भी सरकार का हिस्सा रह चुके हैं,तो नेता प्रतिपक्ष की भी जिम्मेदारी निभाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुक्खू व मुकेश की जोड़ी हिमाचल के भीतर एक नया मुकाम हासिल करेगी।डॉ राजेश शर्मा ने कहा कि अगले पांच साल तक सरकार व संगठन मिलकर बेहतर काम करेंगे। क्योंकि संगठन का प्रदेश में दायित्व प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) निभा रही हैं,उनकी अगुवाई में ही ये विधानसभा का चुनाव पार्टी जीती है,आगे भी इसी तरह मुकाम हासिल करते रहेंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


