-
Advertisement
सुक्खू सरकार ने आज 306 ऑफिस किए बंद, इन विभागों के दफ्तरों पर जड़ा ताला
शिमला। हिमाचल में सुक्खू की सरकार ने बीजेपी सरकार के समय में खोले गए नए खोल और अपग्रेड किए लगभग 306 संस्थानों को डिनोटिफाई कर दिया है। संबंधित विभागाध्यक्षों ने बुधवार को इन कार्यालयों को डिनोटिफाई कर दिया है। सरकार ने 179 स्वास्थ्य संस्थान, 79 पटवार सर्किल, 3 तहसील, 20 उपतहसील और 9 कानूनगो सर्किल, लोक निर्माण विभाग के 16 सर्किल, डिवीजन, सब डिवीजन बंद किए हैं। हिमाचल में बिजली बोर्ड के 32 दफ्तर और स्वास्थ्य संस्थानों को डिनोटिफाई (Denotified) करने के बाद भी सुक्खू सरकार (Sukhu Govt) का एक्शन जारी है। बुधवार को सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने पीडब्ल्यूडी (PWD) के 16 कार्यालयों पर ताला जड़ दिया है।
पीडब्ल्यूडी के सर्कल, डिवीजन, सब डिवीजन और सेक्शन के 16 कार्यालय डी नोटिफाई कर दिए हैं। इस बारे अधिसूचना जारी कर दी गई है। बता दें कि सत्ता संभालते ही सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अब तक 255 के करीब कार्यालय को डिनोटिफाई कर दिया है। इसमें राजस्व विभाग (Revenue Department) के 75 ऑफिसों के अलावा 180 स्वास्थ्य संस्थान पर ताला जड़ा जा चुका है। वहीं एक फोरेस्ट डिविजन को भी बंद कर दिया गया है। इससे पहले बिजली बोर्ड के 32 कार्यालयों को डिनोटिफाई किया था। सुक्खू सरकार के इस फैसले का बीजेपी नेता कड़ा विरोध कर रहे हैं और कोर्ट जाने की भी धमकी दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें:डिप्टी सीएम का एक्शन: प्रशासनिक टीम के साथ फील्ड में उतरे, कॉलेज भवन को लेकर दिए ये निर्देश
इससे पहले मंगलवार देर शाम को सुक्खू सरकार ने प्रदेश के लगभग 291 हेल्थ इंस्टीट्यूट (पीएचसी, सीएचसी अपग्रेडिड अस्पताल), 3 तहसील ऑफिस, 20 सब तहसील, 9 कानूनगो सर्किल, 79 पटवार सर्किल और 1 फोरेस्ट डिवीजन को भी डिनोटिफाई करने के आदेश जारी किए थे। इसे लेकर भी राजस्व, वन और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने आदेश जारी कर दिए थे। इससे पहले सुक्खू सरकार बिजली बोर्ड के 32 दफ्तर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस हार्टिकल्चर सिद्धपुर को डिनोटिफाई कर चुकी है।

इन 20 सब तहसीलों को किया डिनोटिफाई
सुक्खू सरकार ने हरलोग, कालाअंब जालग, चचियां, जाहलमां, राजपुर खोडोंवाला, धमावड़ी, समरकोट, थेली चक्की, साहो, ज्यूरी, दौलतपुर चौक, बड़ागांव, बल्देयां, कोटी, तलाई, सुबाथू, मतियाना, सतौन और अशला सब तहसील दफ्तर को डिनोटिफाई कर दिया है।
यह 3 तहसील दफ्तर हुए डिनोटिफाई
सुक्खू सरकार ने 3 तहसील दफ्तर को डिनोटिफाई कर दिया है। इनमें लाहqल स्पीति का उदयपुर, बिलासपुर का भराड़ी और सोलन की कृष्णागढ़ तहसील शामिल है।
9 कानूनगो सर्किल दफ्तर भी किए डिनोटिफाई
राजस्व विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार प्रदेश में 9 कानूनगो सर्किल दफ्तर बंद किए गए हैं। इनमें बनेहरडी, रायपुर, कजौण, राजपुर तथा भाटांवली, केलोधार, बस्सी, भजौन तथा सतौन, मझोठी और भाम्बला शामिल किया है।
मंडी का सेटलमेंट डिवीजन भी डिनोटिफाई
राजस्व विभाग ने 26 अगस्त 2022 की अधिसूचना के अनुसार बनाए गए सेटलमेंट डिवीजन मंडी को भी डिनोटिफाई कर दिया है। इसी के साथ शिमला और कांगड़ा के पूर्व में चल रहे सेटलमेंट ऑफिस की जूरिडिक्शन को यथावत रखा है।
पूर्व सीएम के चुनाव क्षेत्र का फोरेस्ट डिविजन भी डिनोटिफाई
वन विभाग ने 22 सितंबर 2022 की अधिसूचना के अनुसार नए बनाए गए फोरेस्ट डिविजन (वाइल्ड लाइन) जंजैहली को भी डिनोटिफाई किया है। इसी तरह 42 पटवार सर्किल दफ्तर भी डिनोटिफाई किए गए।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


