-
Advertisement
नए साल -2023 में इस तरह करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न, घर में होगी सुख समृद्धि
हम सभी जानते हैं हमारे हिंदू धर्म (Hindu Religion)में माता लक्ष्मी को धन और ऐश्वर्य की देवी माना जाता है। हमारे शास्त्रों में बताया गया है कि मां लक्ष्मी का स्वभाव चंचल है, जिसके कारण वह हमेशा एक स्थान पर निवास नहीं करती हैं। लेकिन आज के समय में हर इंसान यही चाहता है कि माता लक्ष्मी का वास उनके घर में हो जिससे कि उनके घर में कभी भी धन-संपत्ति की कमी ना हो इसीलिए लोग अपने घरों में माता लक्ष्मी (Mata Lakshm का विशेष पूजा भी करते हैं तो दोस्तों अगर आप भी चाहते हैं कि माता लक्ष्मी का कृपा आपके घर में बनी रहे तो आप हर साल की तरह इस साल 2023 में भी ये उपाय जरूर करें जिससे कि आपके घर में भी माता लक्ष्मी का वास हो और आपका घर भी धन दौलत से भरा रहे ।
इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी होगी प्रसन्न
- माता लक्ष्मी की पूजा शुक्रवार के दिन विशेष रूप से की जाती है। इस दिन जो व्यक्ति माता लक्ष्मी का व्रत श्रद्धापूर्वक से करता है उनके घर में माता लक्ष्मी का वास हमेशा रहता है इसीलिए इस दिन पूजा में दक्षिणावर्ती शंख, कौङी बताशे, मखाना का खीर माता लक्ष्मी को भोग लगाना चाहिए इससे तुरंत ही माता लक्ष्मी आपके घर में वास करेगी
- इसके अलावा माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन काली चींटियों को शक्कर खिलाना चाहिए इससे घर में चल रही जितनी भी परेशानियां होती है वो तुरंत ही खत्म हो जाती है।
यह भी पढ़ें:इस प्रकार करोगे मां अन्नपूर्णा का पूजन तो भरे रहेंगे भंडार
- ऐसा माना जाता है कि जिस घर में लोग ज्यादा साफ-सफाई और पवित्रता पर ध्यानदिया जाता है उस घर में माता लक्ष्मी का वास रहता है इसीलिए सभी व्यक्ति को सुबह उठकर साफ सफाई करना चाहिए और अपने मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए। इससे घर में आने वाली जितनी भी दुविधाएं होती है वो दूर हो जाती है और माता लक्ष्मी का वास होना शुरू हो जाता है।
- रवि पुष्य नक्षत्र में कुसुम घर में लाकर गंगाजल से विधिपूर्वक धोकर उसकी पूजा करें। इसके बाद इसे लाल रंग के कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। इससे आर्थिक संकट दूर होगी और माता लक्ष्मी प्रसन्न होंगे।
यह भी पढ़ें:इस विधि से करिए हमेशा पूजा-अर्चना, तुम्हारी पुकार जल्द सुनेंगे भगवान
- अगर आप चाहते हैं कि माता लक्ष्मी तुरंत ही आपसे प्रसन्न हो तो इसके लिए माता लक्ष्मी के चरणों में आपको कमल का फूल चढ़ाना होगा।अगर आप ऐसा करते हैं तो माता लक्ष्मी तुरंत ही प्रसन्न हो जाएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


