-
Advertisement
रिवालसर-कलखर मार्ग पर दर्दनाक हादसाः तीन बेटियों के सिर उठा पिता का साया
रिवालसर। मंडी जिला के रिवालसर-कलखर रोड़ स्थित त्रांबी खड्ड के समीप एक सड़क हादसे में 37 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार (एचपी-16-5117) सड़क से पलटती हुई पहले दूसरी, फिर तीसरी सड़क में जा गिरी। मृतक की पहचान संजू उर्फ लुदर दत पुत्र रामा नंद गांव चौकी चन्द्राहन (डयोडा पुल) तहसील बल्ह जिला मंडी के रूप में हुई है।

त्रांबी मोड़ के पास अनियंत्रित हुई कार
जानकारी के अनुसार कार चालक अकेला कार में सवार होकर रिवालसर से कलखर की ओर जा रहा था कि त्रांबी मोड़ के पास उसने कार से नियंत्रण खो दिया। जिस कारण कार अनियंत्रित होकर करीब 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में गंभीर रूप से घायल कार चालक को स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए रिवालसर नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी सहित तीन बेटियां हैं। घटना की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गईं है। स्थानीय प्रशासन ने फोरी राहत के तौर पर परिवार को 25 हजार रुपये की राहत राशि प्रदान कर दी है। वहीं पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है। तथा शव को अपने कब्जे में ले कर उसे पोस्टमार्टम के लिये मेडिकल कालेज नेरचौक भेज दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी सौम्या ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

