-
Advertisement
सरकारी जमीन पर क्षेत्र की चर्चित हस्तियां बनाएंगी खेल के मैदान
मंडी। सरकार की जमीन (Playgrounds on Government Land) पर चर्चित हस्तियां (Eminent Personalities) खेल के मैदान बनावाएंगी। राज्य सरकार का खेल विभाग एक खेल प्रोजेक्ट अपनो के नाम से एक नई योजना लाने जा रहा है। यह जानकारी लोक निर्माण एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh)ने आज मंडी में हिमाचल दिवस समारोह के जिला स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए दी। इससे पहले उन्होंने शहीद स्मारक जाकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को माल्यापर्ण करके प्रणाम किया। जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण करने के उपरांत परेड़ की सलामी भी ली।

हर ब्लॉक में खेल मैदानों का निर्माण किया जाएगा
विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि प्रदेश के हर ब्लॉक में खेल मैदानों का निर्माण किया जाएगा। क्योंकि सरकार के पास इतने अधिक खेल मैदान (Playgrounds) बनाने के लिए पैसा नहीं है, इसलिए जिस ब्लॉक में यह खेल मैदान बनाए जाएंगे वहां पर जमीन सरकार उपलब्ध करवाएगी और मैदान का निर्माण उस क्षेत्र की चर्चित हस्ती के सहयोग से किया जाएगा। जो भी व्यक्ति इन मैदानों के निर्माण के लिए आगे आना चाहेगा उसके साथ विभाग एक एमओयू साइन करेगा। हालांकि इसमें सरकार का अंशदान भी रहेगा, लेकिन अधिकतर सहयोग व्यक्ति विशेष की तरफ से ही रहेगा।
यह भी पढ़े:हिमाचल दिवस पर सुख सरकार की कर्मचारियों – पेंशनरों को सौगात, डीए 3 फीसदी बढ़ाया
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

