-
Advertisement
फाउंडेशन इयर्स प्रीस्कूल-रोहड़ू की संस्थापक रिधिमा ठाकुर पुरस्कृत
फाउंडेशन इयर्स प्रीस्कूल-रोहड़ू (शिमला) की संस्थापक और प्रधानाचार्य रिधिमा ठाकुर को “एक्सीलेंस इन प्रीस्कूल पेडागॉजी 2023” पुरस्कार प्रदान किया गया है। रिधिमा ठाकुर को यह पुरस्कार गत दिनों को चंडीगढ़ में आयोजित एक समारोह में सासंद सुरेश प्रभु और चंडीगढ़ के मेयर अनूप गुप्ता की उपस्थिति में प्रदान किया गया। यह पुरस्कार उनके शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और छोटे बच्चों को गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करने दिया गया है। रिधिमा ठाकुर द्वारा स्थापित फाउंडेशन इयर्स प्रीस्कूल, बच्चों को उनके प्रारंभिक वर्षों में एक पोषण और उत्तेजक सीखने का माहौल प्रदान करने में सबसे आगे रहा है।

चंडीगढ़ के मेयर अनूप गुप्ता ने रिधिमा ठाकुर को बधाई देते हुए कहा प्रीस्कूल शिक्षा के क्षेत्र में उनके असाधारण काम ,बाल-केंद्रित सीखने का माहौल बनाने का उनका जुनून प्रेरणादायक है, और उन्हें विश्वास है कि उनके प्रयास समुदाय में छोटे बच्चों को सशक्त बनाने और शिक्षित करने के लिए जारी रहेंगे।
यह भी पढ़े:पीएम मोदी के कटआउट से बारिश का पानी हटाते बुजुर्ग का वीडियो वायरल-गृह मंत्री ने की तारीफ
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



