-
Advertisement
![pratibha-singh](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2023/06/pratibha-singh-4.jpg)
प्रतिभा सिंह का कांग्रेस संगठन से आह्वान- हिमाचल को आफत से उबारने आगे आएं
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह (Himachal PCC Chief) ने पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों ,अग्रणी संगठनों व कार्यकर्ताओं से हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा (Natural Calamity in Himachal) से प्रभावित लोगों की मदद के लिये आगे आने का आह्वान किया है। उन्होंने इस आपदा से हुए जानमाल के नुकसान पर दुख प्रकट करते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना भी जताई हैं।
प्रतिभा सिंह ने पार्टी नेताओं को एक अपील जारी करते हुए प्रदेश के लोगों से भी इस आपदा की घड़ी में प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के लोगों ने हमेशा ही प्राकृतिक आपदाओं में राहत व बचाव कार्यो में बढ़-चढ़कर भाग लिया है और उन्हें उम्मीद है कि वह अब भी ऐसी ही मिसाल कायम रखेंगे। प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस (Congress) का दूसरा नाम प्रेम व सेवाभाव है और सभी पार्टी नेताओं को इस कार्य मे आगे आना है। उन्होंने कहा कि इस बार भारी बारिश से प्रदेश में बहुत ही नुकसान हुआ है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रदेश में फंसे पर्यटकों की भी हरसंभव मदद का आग्रह करते हुए कहा है कि इस विपदा की घड़ी में एकजुट होकर सभी की मदद करनी हैं।
यह भी पढ़े:सीएम बोले- भारी बारिश से हिमाचल को 4 हज़ार करोड़ रुपए का नुकसान