-
Advertisement
बद्दी में नकली दवा कंपनी भंडाफोड़: फैक्ट्री सील, मालिक फरार
सोलन। जिले के बद्दी (Baddi Industrial Area) में सोमवार को ड्रग विभाग (Drug Controller Department) ने एक नकली दवा कंपनी (Company Making Fake Medicine) का भंडाफोड़ किया है। कंपनी मैनकाइंड व इंटास फार्मा के नाम से नकली दवाइयां बना रही थी। फैक्ट्री को सील करने के बाद दवाईयों को कब्जे में ले लिया है। कंपनी का संचालक फरार है
जब्त दवाओं की कीमत 50 लाख के करीब है। ये दवाईयां बद्दी के काठा स्थित एक दवा उद्योग में तैयार हुई हैं। कंपनी ने बाजार में नकली दवाओं का भारी स्टॉक बेचा था। अब बाजार से सभी सामग्री को बरामद करने के लिए विभाग की जांच चल रही है।
यह भी पढ़े:नशे का सौदागर पंजाब से पकड़ाया

