-
Advertisement
लोकल की भीड़ में फंसा, गेट पर धंसा, फिर पुलिसवाले ने यह किया
मुंबई। मायानगरी की लाइफ लाइन, यानी लोकल। दफ्तर के समय पीक ऑवर्स में मुंबई लोकल (Mumbai Local) में इस कदर भीड़ होती है कि पैर रखना मुश्किल होता है। ऐसे ही मौके पर एक व्यक्ति लोकल में किसी तरह चढ़ तो गया, लेकिन भीड़ में इस कदर फंस गया कि ट्रेन के स्वचालित गेट (Automatic Gates) पर धंस गया। दरवाजा बंद नहीं होता देख आखिर में पुलिस आई और उस व्यक्ति को धक्का देकर अंदर घुसाया, तब जाकर ट्रेन चली। अब यह मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो को सोशल मीडिया (Social Media) पर योगेश अधाटे नाम के यूजर ने 16 जुलाई को शेयर किया है। बहुत सारे लोग ट्रेन में चढ़ तो गए, लेकिन एक शख्स के शरीर का कुछ हिस्सा गेट में फंस गया। इसलिए गेट बंद ही नहीं हो पा रहा था। अब गेट बंद नहीं हो रहा है और कोई उतर भी नहीं रहा है। सब लोग एक-दूसरे को धक्का देने की कोशिश में ही लगे हैं। मतलब सब एडजस्ट (Adjust) ही कर रहे हैं। इतने में एंट्री होती है एक कुली की। कुली ट्रेन के गेट पर फंसे शख्स को पीछे से धक्का देने की कोशिश करता है। इतने में एक पुलिसवाला आ जाता है। वह उसको रोकता है और अपना डंडा पकड़ा देता है। फिर वो खुद धक्का देता है। और 6 बार धक्का लगाने के बाद गेट पर फंसा शख्स आखिरकार ट्रेन में एडजस्ट हो जाता है। इन सबके बीच में एक कुत्ता भी होता है। वो भी सब देखता है। शायद वो उस आदमी को एडजस्ट करने के लिए ही बोलना चाह रहा होगा।
यूजर्स के मजेदार कमेंट्स आए
इस वीडियो को शेयर करते हुए योगेश ने लिखा, “यहां हर फूल, फूल, फूल।।। ब्यूटीफुल।।” “वीडियो उन्होंने सुबह 8 बजकर 26 मिनट पर बनाई थीं। वीडियो मुंबई के दहिसर रेलवे स्टेशन की है। सुबह विरार से चर्चगेट जाने वाली लोकल ट्रेन की ये हालत है। उन्होंने देखा काफी समय से ट्रेन के गेट बंद नहीं हो पा रहे थे। बाद में पुलिस को आना पड़ा।” वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और अब भी खूब वायरल है। जैसे-जैसे लोग देख रहे हैं, वैसे-वैसे कॉमेंट्स भी कर रहे हैं। किसी ने पुलिसवाले की तारीफ़ की तो किसी ने कुत्ते की। शेंकी नाम के यूजर ने लिखा, “पुलिस वाले के लिए सम्मान, क्योंकि उन्होंने उस आदमी को ट्रेन छोड़ने के लिए नहीं कहा।”
यह भी पढ़े:वीडियो: सड़क पर चलते हुए पत्थर बन गई महिला, लोग बोले टाइम ट्रैवल है

