-
Advertisement
हमीरपुर: आवारा बैल के हमले से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के सालासी क्षेत्र में एक बुजुर्ग व्यक्ति पर आवारा बैल (Stray Bullock) ने शनिवार को अचानक हमला (Attacked) कर दिया। हमले में बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसका उपचार मेडिकल कालेज हमीरपुर में चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सालासी पंचायत के बांकू राम पर बाजार में एक आवारा बैल ने अचानक हमला कर दिया। आवारा बैल का सींग बांकू राम के पेट में घुस गया। गंभीर हालत में बांकू राम को डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर (Hamirpur) में पहुंचाया गया। ग्रामीणों ने उपायुक्त हमीरपुर हेमराज बैरवा से मांग कि है, कि सड़कों पर बेखौफ घूम रहे आवारा पशुओं (Stray Animals) से लोगों को निजात दिलाई जाए। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि इन आवारा पशुओं से पहले भी कई लोग घायल हो चुके हैं।

