-
Advertisement
छोटा शिमला में उद्योग भवन का डंगा गिरा, हवा में लटके पिलर; जायजा लेने पहुंचे उद्योग मंत्री
शिमला। राजधानी के छोटा शिमला इलाके में उद्योग भवन के साथ लगा डंगा शनिवार को गिर गया। इससे भवन के पिलर हवा में लटक गए हैं। समूचा उद्योग भवन नीचे झुक गया है। डर के मारे भवन का स्टाफ कार्यालय छोड़कर बाहर आ गया। शनिवार को भवन का जायजा लेने उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान मौके पर पहुंचे। भवन का एक हिस्सा खाली कराया गया है। उन्होंने स्टाफ को ऐहतियात बरतने को कहा है।
हर्षवर्धन ने कहा कि उद्योग भवन के साथ लैंडस्लाइड के कारण डंगा गिर गया है। भवन पर खतरे को देखते हुए इसका एक हिस्सा खाली करवा दिया गया है। अधिकारियों को ऐहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के भवन पर भी पेड़ गिरा है। भवन को खाली करवा दिया गया है।
यह भी पढ़े:समर हिल हादसे के बाद शिमला की एक और बड़ी इमारत को खतरा, दीवार गिरी, डंगा धंसा
प्रदेश भर में निजी भवनों के साथ ही सरकारी भवनों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि सीएम प्रदेश भर में नुकसान का जायजा ले रहे हैं। प्रभवितों को हर सम्भव सहायता देने का काम किया जा रहा है। रिलीफ मैन्युअल में भी बदलाव किया गया है और लोगों को राहत देने का काम किया जा रहा है।

