-
Advertisement
हिमाचल में पहली बार लव-एक्शन-कॉमेडी फिल्म की शूटिंग करेंगे आयुष
मंडी। बॉलीवुड अभिनेता (Bollywood Actor) आयुष शर्मा (Aayush Sharma) अपने करियर की चौथी फिल्म को मंडी में शूट करने के मूड में हैं। हाल में अपनी तीसरी फिल्म की शूटिंग खत्म कर मंडी पहुंचे आयुष शर्मा ने सोमवार को मीडिया को यह जानकारी दी। आयुष ने बताया कि वे हिमाचल में पहली बार फिल्म शूट (Film Shooting In Himachal For The First Time) करने आ रहे हैं।
आयुष की आगामी फिल्म की शूटिंग फरवरी से शुरू होगी। यह फिल्म देशभक्ति से ओतप्रोत होगी, जिसमें दर्शकों को लव-एक्शन-कॉमेडी देखने को मिलेगी। आयुष ने कहा कि जब भी कहीं पर फिल्म की शूटिंग हुई है, वहां पर्यटन को बढावा (Promotion Of Tourism) मिला है। आने वाले समय में हिमाचल में भी फिल्म इंडस्ट्री हो, इसके लिए सरकार को भी प्रयास करना चाहिए। इससे पर्यटन तो बढ़ेगा ही साथ ही हिमाचल की आर्थिकी भी सुदृढ होगी।
दो हिमाचली गानों को प्रमोट करेंगे
आयुष ने कहा कि हिमाचल के दो गानों (Himachali Songs) को वे बॉलीवुड तक पहुंचाना चाहते हैं। पहला पहाड़ी गाना ‘’नीरू चली घुमदी’’ हिमाचल में बहुत लोकप्रिय है। वे प्रयास करेंगे कि इस गाने को हिमाचल से बाहर भी फिल्म इंडस्ट्री में पसंद किया जाए। विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार के लिए उनके पिता सदर विधायक अनिल शर्मा ने जो गाना इस्तेमाल किया था, उसे भी किसी फिल्म में डालने का उनका प्रयास रहेगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री अनिल शर्मा भी मौजूद रहे।
