-
Advertisement
ये अंग्रेजों के जमाने की तिजोरी है: एक ताला, 4 चाबी; खोलना नामुमकिन
अंग्रेजों के समय की तिजोरी
यह तिजोरी आज भी हिमाचल प्रदेश (Himachal Pardesh) के हमीरपुर जिले के वार्ड नंबर ग्यारह लाहलडी गांव में सुरक्षित मौजूद है। लाहलड़ी गांव के निवासी देवीदास शहंशाह नाम के व्यक्ति ने बताया कि यह तिजोरी उसके बुजुर्गों द्वारा नीलामी में वसूल की गई थी। तब से इसे संभाला जा रहा है। देवीदास ने बताया कि इस तिजोरी की खासियत (Features of Locker) यह भी है कि इसे आम आदमी उठा ही नहीं सकता, क्योंकि इसका वजन ही डेढ़ क्विंटल के आस पास है। इस तिजोरी की एक ही चाबी से चार लॉक लगते हैं, जिन्हें कोई भी नहीं खोल सकता।

1932 में बना एक पत्थरों का मकान
इस तिजोरी के इलावा देवदास ने एक ओर पुरानी धरोहर को सहज कर रखा है। वह भी हमीरपुर में ही मौजूद है। 1932 में बना एक पत्थरों का मकान। (Stone House) इस मकान में एक ऐसा स्तंभ मौजूद है, तो कि पूरा ही पत्थरों से तैयार किया गया है। इस मकान की खास बात यह है कि यह ठंड के मौसम में गर्म और गर्मियों के मौसम में ठंडा रहता है। अभी इस मकान में आंगनवाड़ी केंद्र चल रहा है। गौर रहे कि आज के समय में इस तरह की पुरातन चीजों को देवीदास शहंशाह ने ऐसे संजोकर रखा है कि उन्हें देखकर हर कोई दंग रह जाता है।
यह भी पढ़े:सुख सरकार का बड़ा ऐलानः एक बेटी के जन्म पर दो लाख और दूसरी बेटी के जन्म पर एक लाख

