-
Advertisement
भारत के कुछ ऐसे मंदिर, जिनके रहस्य जानने में साइंस भी फेल
हिंदू धर्म (Hindu Religious) में कई देवी-देवताओं की आराधना की जाती है। इन देवी-देवताओं के भारत (INDIA) में मंदिर भी मौजूद है, लेकिन भारत में कुछ ऐसे मंदिर भी मौजूद है जिनके रहस्य जानने में साइंस (Science) भी फेल हो चुका है। ये मंदिर बेहद चमत्कारी और रहस्यमयी हैं।

माता कामाख्या देवी मंदिर
माता कामाख्या देवी का मंदिर (Mata Kamakhya Devi Temple) असम में राजधानी गुवाहाटी के नजदीक स्थित है। यह चमत्कारी और रहस्यमयी मंदिर मां के 51 शक्तिपीठों में शामिल है। यहां पर माता की काई मूर्ति मौजूद नहीं है। इस मंदिर में आने वाले श्राद्धालुओं की कामना पूरी होती है। इस वजह से ही इस मंदिर का नाम कामाख्या पड़ा है। आपको बता दें कि यह मंदिर तीन भागों में बांटा गया है। मंदिर के पहले हिस्से में सबको जाने की इजाजत नहीं हैं जबकि दूसरे हिस्से में मां के दर्शन किए जाते हैं। यहां पर एक पत्थर मौजूद है जिससे पानी निकलता हैं। बताया जाता है कि यहां हर महीने एक बार खून की धारा भी बहती है, ऐसा क्यों है इस बात को जानने में साइंस भी फेल है।

ज्वालामुखी मंदिर
माता ज्वाला (Mata Jwala) का ये मंदिर हिमाचल के जिला कांगड़ा में मौजूद है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, यहां मां सती की जीभ गिरी थी और माना जाता है कि यहां पर माता के जीभ के प्रतीक के तौर पर मंदिर में ज्वाला निकलती है। यह ज्वाला नौ रंग की है। नौ रंगों की इस ज्वाला को माता के नौ रूप माना जाता है। मंदिर में यह ज्वाला कहां से निकलती है इसका पता आज तक कोई नहीं लगा पाया।

काल भैरव मंदिर
काल भैरव का यह मंदिर (Kaal Bhairav Temple) मध्य प्रदेश के उज्जैन में मौजूद है। धार्मिक परंपराओं के अनुसार, भगवान कालभैरव को भक्त सिर्फ शराब चढ़ाते हैं। चौंका देने वाली बात यह है कि जो भी शराब भगवान को चढ़ाई जाती है वो खुद ब खुद गायब हो जाती है। शराब कैसे गायब होती है इस बात की जानकारी आज तक किसी को नहीं है।

