-
Advertisement
निशांत शर्मा की शिकायत पर मैक्लोडगंज थाने में 2 अज्ञात लोगों पर FIR
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के डीजीपी संजय कुंडु के खिलाफ पालमपुर के कारोबारी निशांत शर्मा (Palampur Businessman Nishant Sharma) की शिकायत के मामले में गुरुवार को हिमाचल हाईकोर्ट (High Court Shimla) के सख्त आदेश के बाद कांगड़ा पुलिस ने 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ मैक्लोडगंज पुलिस थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज की है। पुलिस ने कारोबारी की शिकायत पर आईपीसी की धारा 341, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है। इन धाराओं के तहत रास्ता रोकना, गाली गलौज करना और धमकाना शामिल है।
निशांत शर्मा ने कांगड़ा पुलिस (Kangra Police) को भेजे मेल में बाइक सवार 2 लोगों के खिलाफ रास्ता रोकर धमकाने और गाली-गलौच की शिकायत दर्ज की थी। उनका आरोप था कि पिछले दिनों मैक्लोडगंज पुलिस थाना के तहत भागसूनाग सड़क (Bhagsunag Road) पर जब वे अपने परिवारजनों के साथ जा रहे थे, तो बिना नंबर के बाइक में सवार दो अज्ञात लोगों ने उनका रास्ता रोककर उनके साथ गाली-गलौच किया और उन्हें गुड़गांव में दर्ज की गई शिकायत को वापस लेने के लिए धमकाया और जान से मारने की धमकी भी दी थी।
यह भी पढ़े:हमीरपुर: NIT ने बीटेक के दो और छात्रों पर गिराई गाज, किया संस्थान से बाहर
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Follow the Himachal Abhi Abhi WhatsApp Channel


