-
Advertisement
हिमाचल: सड़क हादसे बढ़े, चालान कम; ‘सुप्रीम’ संज्ञान के बाद DGP का आदेश
शिमला। हिमाचल प्रदेश में ट्रैफिक पुलिस (Himachal Traffic Police) यातयात नियमों का उल्लंघन न करने वालों पर नर्म पड़ गई है। नतीजतन सड़क हादसे (Road Accident) बढ़े हैं, लेकिन चालान (Challan) कम हो गए। अब सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी कमेटी (SC Road Safety Committee) ने जब इस मामले पर कड़ा संज्ञान लिया तो सूबे के DGP संजय कुंडु ने शिमला समेत 6 जिलों के एसपी को चिट्ठी लिखकर चालानी कार्रवाई तेज करने को कहा है।

डीजीपी कुंडू ने बिलासपुर, चंबा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सोलन SP को पत्र लिखा है। ये वही जिले हैं, जहां सबसे ज्यादा सड़क हादसे हुए हैं। पत्र में डीजीपी (Himachal DGP Sanjay Kundu) ने इन सभी जिलों में सड़क हादसे रोकने के लिए सख्त एक्शन लेने को कहा है। हिमाचल में होने वाले 80% एक्सीडेंट इन्हीं 6 जिलों में होते हैं। लोगों की मौत और घायलों का आंकड़ा भी इन्हीं जिलों में ज्यादा हैं। फिर भी ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के कम चालान किए जा रहे हैं।

जब जागे तभी सवेरा
सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी कमेटी से पहले हिमाचल के डीजी खुद ही ट्रैफिक चालान, कंपाउंड और जुर्माने के मामलों की नियमित रूप से समीक्षा करते हैं। हालांकि आंकड़े गवाह है कि निगरानी की इस प्रक्रिया में इस साल काफी ढील आई है। बिलासपुर में पिछले साल की अपेक्षा इस साल 4256 कम चालान, चंबा में 1041 कम चालान, कुल्लू में 6806 कम चालान, मंडी में 1840 कम चालान, शिमला में 73808 कम चालान और सोलन में 4788 चालान कम किए गए। सबसे ज्यादा गिरावट शिमला में आई है।
यह भी पढ़े:ऊना पुलिस ने तोड़ी नशा माफिया की कमर, 11 माह में पकड़े NDPS के 163 मामले
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Follow the Himachal Abhi Abhi WhatsApp Channel


