-
Advertisement
जवाली में दर्दनाक हादसा, कार और स्कूटी की जोरदार टक्कर; 2 भाइयों की मौत
जवाली। जिला कांगड़ा के जवाली (Jawali) में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां दो कारों और एक स्कूटी (2 Car And Scooty) की जोरदार टक्कर हो गई है। इस हादसे में स्कूटी सवार दो चचेरे भाइयों (Two Brothers) की जान चली गई है।
दोनों कारों को नुकसान, स्कूटी के उड़े परखच्चे
जानकारी के अनुसार, पुलिस चौकी कोटला (Police Station Kotla) के अंतर्गत दुराना नडोली (बग्गा) के पास सोमवार देर रात सामने से आ रहीं कार और स्कूटी में जोरदार भिडंत हो गई। स्कूटी सवार सड़क किनारे जा गिरे और कार सामने से आ रही दूसरी कार के साथ जा टकराई और नाली में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे (Tragic Accident) में दोनों कारों को नुकसान हुआ है और स्कूटी के भी परखच्चे उड़ गए हैं।
दोनों भाइयों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया
हादसे में गंभीर घायल युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से नूरपुर (Nurpur) अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन दोनों भाइयों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं एक कार चालक को चोटें आईं है जो टांडा में इलाज के लिए भर्ती है। मृतकों की शिनाख्त, अनिल कुमार और मोहित शर्मा नेरटी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।
