-
Advertisement
गोबर-खाद से बनी श्री राम की ये 11 फीट लंबी पेंटिंग, बनाने में लगे 7 महीने
नेशनल डेस्क। 22 जनवरी 2024 का दिन भारत के लिए बहुत ही खास और ऐतिहासिक होने वाला है। इस दिन अयोध्या (Ayodhya) में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) समारोह की तैयारियां जोरों शोरों से चली हुई हैं। राम मंदिर में रामलला के भव्य स्वागत के लिए भक्त दूर-दूर से कई सारी चीजें भेज रहे हैं ताकि वह भी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बन सकें। इसी तरह देशभर के कलाकार अपनी कला से प्रभु श्री राम को याद कर रहे हैं। इन सभी राम भक्तों में से दिल्ली के एक कलाकार ने प्रभु श्री राम की अद्भुत पेंटिंग (Painting) बनाई है। जिसे देखकर हर कोई हैरान होने वाला है। अहम बात यह है कि इस पेंटिंग को गाय के गोबर और खाद से बने रंगों से बनाया गया है।

38 सालों से पेंटिंग बना रहे महेश वैष्णव
प्रभु श्री राम की इस 11 फीट लंबी पेंटिंग को बनाने में पूरे 7 महीने का समय लगा है। दरअसल, कलाकार ने एक पेंटिंग में प्रभु श्री राम (Shri Ram) की 108 तस्वीरें बनाई है जिसमें भगवान के जन्म से लेकर राजतिलक तक हर दृश्य को दिखाया गया है। इस एक पेंटिंग के जरिए आप प्रभु श्रीराम के 108 तस्वीरों के दर्शन कर पाएंगे। राजस्थान के निवासी महेश वैष्णव ने इस अद्भुत पेंटिंग (Amazing Painting) को बनाया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर इस तस्वीर को शेयर भी किया है और साथ में लिखा है – ‘22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन के लिए अपनी नवीनतम कृति 108 रामायण का चित्रण समर्पित करते हुए खुशी हो रही है। भगवान राम की श्रद्धा में इस पेंटिंग को प्रस्तुत करने के लिए उत्सुक हूं।’ अपको बता दें कि महेश वैष्णव 38 सालों से पेंटिंग बना रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः यहां देखें रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का पूरा शेड्यूल, 16 से 22 जनवरी तक चलेंगे कार्यक्रम
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


