-
Advertisement
विक्रमादित्य बोले- नाराज़ नहीं हूं ,विभाग देना-लेना सीएम का विशेषाधिकार
संजू/ शिमला। हिमाचल प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) में शामिल नहीं होंगे। सोमवार को शिमला में मीडिया से चर्चा करते हुए विक्रमादित्य ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान (Congress High Command) ने किसी को अयोध्या जाने से नहीं रोका है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वे जब भी अयोध्या (Ayodhya) जाना होगा, वे जाएंगे। विक्रमादित्य ने कहा कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेने को लेकर कांग्रेस पार्टी का निर्देश उनके लिए मान्य है। उन्होंने कहा, ‘’बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा कांग्रेस से मेल नहीं खाती है। राम (Lord Rama) के प्रति जितनी आस्था बाकी लोगों में है, उससे कहीं ज्यादा मेरी है। मुझे बीजेपी या आरएसएस से हिदुत्व का सर्टिफिकेट (Hindutva Certificate) लेने की जरूरत नहीं है। हम अयोध्या जाएंगे, जब जाना होगा।‘’
विभाग देना-लेना सीएम का विशेषाधिकार
हाल के कैबिनेट विस्तार में खेल विभाग (Sports Department) वापस लिए जाने पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह किसी से नाराज नहीं हैं। वह कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता हैं। कौन सा विभाग देना या लेना है, यह सीएम का विशेषाधिकार है। वह कैबिनेट स्टेटस (Cabinet Status) का तमगा लगाने वालों में से नहीं हैं। उनके लिए ये चीजें मायने नहीं रखती। जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई, उन्होंने बेहतर ढंग से निभाने का प्रयास किया। जिन मंत्री को अब खेल मंत्रालय दिया गया है, उनके साथ बैठकर खिलाड़ियों के उत्थान के लिए काम करूंगा। जो सहयोग बन पाएंगा, वह दूंगा।
यह भी पढ़े:तत्तापानी में संक्रांति मेला सम्पन्न, विक्रमादित्य बोले- रेस्ट हाउस पर होगा विचार
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


