-
Advertisement
हिमाचल के राम भक्तों के लिए 25 से अयोध्या तक चलेगी ट्रेन, बीजेपी का ऐलान
संजू/शिमला। अयोध्या (Ayodhya) में आगामी सोमवार 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Consecration Of Ram Lala) के बाद हिमाचल के श्रद्धालुओं को भगवान राम के दर्शन की सुविधा देने के लिए बीजेपी 25 जनवरी से 26 मार्च तक विशेष व्यवस्था (Special Arrangement) करने जा रही है। पार्टी ने इसके लिए 1500 रुपए में ट्रेन (Train) से अयोध्या घुमाने का ऐलान किया है।
हिमाचल प्रदेश बीजेपी के उपाध्यक्ष और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने शनिवार को शिमला में प्रेसवार्ता में इसका ऐलान करते हुए कहा देश के साथ पूरा प्रदेश राममय है। हिमाचल में 25 जनवरी से 26 मार्च तक भगवान राम के भक्तों को राम लला के दर्शन के लिए ट्रेन का इंतजाम किया जाएगा। इसका शुल्क कुल 1500 रुपए होगा। इसी शुल्क में लोगों को अयोध्या में अन्य धार्मिक स्थलों के भ्रमण की भी व्यव्स्था की गई है।
सरकार के अंदर कुछ भी ठीक नहीं
राजीव सैजल ने कहा कि सरकार के अंदर कुछ भी ठीक नहीं है। मंत्रियों और सीएम के बीच संवाद (Communication) नहीं हो रहा है। सीएम को अपने मंत्रियों पर विश्वास नहीं है। उन्होंने सीएम पर अपने लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए पक्षपात का आरोप भी लगाया।
यह भी पढ़े:ICMR की अगुवाई में डाइट एवं बायोमार्कर्स पर शोध कार्यशाला हरोली में शुरू
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

