-
Advertisement
गरीब, बेसहारा बच्चों के हॉस्टल तक पहुंचीं रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की खुशियां
वीरेंद्र भारद्वाज/ मंडी। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के नवनिर्मित भव्य मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा (Ramlala Pran Pratishtha Program In Ayodhya) समारोह का उल्लास सोमवार को मंडी में बाड़ी गुमाणू स्थित स्वामी विवेकानंद छात्रावास (Hostel) में भी देखने को मिला। सोच संस्था से जुड़े युवा कार्यकर्ताओं ने हॉस्टल के 26 बच्चों को न केवल अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण (Live Telecast) दिखाया, बल्कि भजन-पूजन और हवन भी किया।
हॉस्टल में अधिकांश गरीब बच्चे (Poor Children) रहते हैं, जिनमें से कई बेसहारा भी हैं। संस्था के कार्यकर्ताओं ने राज्यभर में मनाए जा रहे उत्सव से बच्चों को वंचित न रखने के मकसद से यह आयोजन किया था। कार्यक्रम में सोच संस्था (NGO) सहित स्थानीय महिला एवं युवक मंडलों सहित अन्य लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
यह भी पढ़े:अयोध्या पहुंचकर ऐसे कर पाएंगे राम मंदिर के दर्शन, एक क्लिक पर जानिए
500 साल के संघर्ष के गवाह बने बच्चे
आयोजन में सभी के लिए भोजन का प्रबंध भी किया गया था। संस्था के संस्थापक राजा सिंह मल्होत्रा ने बताया कि इस आयोजन की खुशी से कोई वंचित न रह जाए, इस बात का विशेष ध्यान रखा गया। सभी में इस बात को लेकर भारी उत्साह है कि 500 वर्षों का संघर्ष (Struggle Of 500 Years) आज फलीभूत हुआ है और अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर (Ram Mandir) बनकर न सिर्फ तैयार हुआ है, बल्कि रामलला भी वहां विराजे हैं। छात्रावास के बच्चों में भी इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

