-
Advertisement
Baddi Fire: NR एरोमा ने मृतक मजदूरों की जान की कीमत लगाई 5 हजार, एक माह का वेतन बकाया; 5 लाख की खबर अफवाह
रविंद्र/ बद्दी। सोलन जिले (Solan Distrcit) में बद्दी के झाड़माजरी में NR एरोमा उद्योग (NR Aroma) में लगी भीषण आग में मारे गए मजदूरों की जान की कीमत ठेकेदार (Contractor) ने सिर्फ पांच हजार रुपए लगाई है। कंपनी ने मृतक और घायल मजदूरों के परिवार को एक फूटी कौड़ी नहीं दी है। मजदूरों के परिजनों ने मंगलवार को बताया कि मृतक के लिए 5 लाख और घायलों के लिए 25 हजार रुपए की सहायता राशि देने की झूठी खबरें (Fake News) फैलाई जा रही हैं। हकीकत यह है कि मजदूरों को एक महीने से तनख्वाह भी नहीं मिली है।

अग्निकांड की चपेट में आकर 5 कामगारों की मौत हो चुकी है। अभी भी फैक्ट्री के भीतर कई लोग लापता हैं। आग में झुलसे 30 कामगारों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित कामगारों के परिजनों का कहना है कि ठेकेदार ने 5-5 हज़ार रूपये दिए हैं। कंपनी (Company) से कुछ नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि कंपनी प्रबंधन को सिर्फ़ खुद से मतलब है। उनका काम निकल गया। हमें छोड़ दिया गया। परिजनों ने साफ कर दिया कि 5 लाख और 25 हजार की सहायता राशि (Relief Amount) देने की जो अफवाह उड़ा रहे हैं, वे खुद कंपनी के साथ मिले हुए हैं।

