-
Advertisement
गंगा दशहरा आज, इस तरह से सूर्य पूजा करेंगे तो चमकेगी किस्मत
Ganga Dussehra: आज गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) है। गंगा दशहरा पर रवि योग समेत 3 शुभ योग बन रहे हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह से आप पूजा करेंगे तो आपको लाभ मिलेगा। इसके अलावा हम आपको गंगा दशहरा का महत्व भी बताने जा रहे हैं।
इस बार बन रहा दुर्लभ संयोग
इस बार गंगा दशहरा पर सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग बन रहा है जो अत्यंत शुभ फलदायी माने जाते हैं। निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi) से एक दिन पहले गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इस दिन सुबह में गंगा स्नान करते हैं, मां गंगा की पूजा करते हैं और अपनी क्षमता के अनुसार दान करते हैं। धार्मिक मान्यताओं (Religious Beliefs) की मानें गंगा दशहरा पर गंगा स्नान और पूजा करने से पाप मिट जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। गंगा दशहरा पर मां गंगा का आशीर्वाद पाने के लिए आप गंगाजल (GangaJal) से जुड़े उपाय कर सकते हैं। आप घर पर स्नान कर रहे हैं तो पानी में गंगाजल मिला लें। गंगाजल का छिड़काव पूरे घर में करें। आज के दिन व्रत रखकर सूर्य देव (SooryDev) की पूजा करने से कुंडली का सूर्य दोष दूर होता है। सूर्य देव को जल अर्पित करना भी लाभकारी होता है। जो लोग रविवार व्रत रखते हैं, वे नमक का सेवन न करें। आज के दिन गेहूं, लाल चंदन, तांबा, लाल कपड़ा दान करने से लाभ होता है।

