-
Advertisement
रात के अंधेरे में कर रहे थे कुछ ऐसा मुर्गा बनना पड़ा,माफी मांग छुड़ाई जान,देखे वीडियो
People Leave Animals on Road Dharamshala : धर्मशाला। सड़कों पर लावारिस पशु आज की सबसे बड़ी समस्या बनकर सामने खड़े हुए हैं। इसमें सरकार नहीं बल्कि आमजन का सहयोग सबसे जरूरी है। लेकिन आमजन ही इसका जिम्मेदार है। रात के अंधेरे में लोग (People Leave Animals on Road) पशुओं को बेकार समझकर सडक पर छोड जाते हैं। ऐसा कई मर्तबा देखने को मिलता रहा है। ऐसा ही एक वाक्या रविवार रात भी सामने आया है।
पशुधन को वापस उनके मालिकों के साथ घर छोडा
धर्मशाला (Dharamshala) के ढगवार ,गग्गल के कुछ लोग अपने पशुओं को धंलू व योल के पास छोड़ने आए थे। उसी दौरान क्रांति संस्था (Kranti Sanstha) के सदस्यों ने गांव वालों की मदद से इन्हें रंगे हाथों पकड लिया। यहीं नहीं उन्हें मौके पर मुर्गा भी बनाया गया। उसके बाद पशुधन को वापस उनके मालिकों के साथ उनके घर पर छोडा गया।
– राज शर्मा

