-
Advertisement
मोदी सरकार का बड़ा फैसला- दिसंबर 2028 तक गरीबों को मिला रहेगा मुफ्त अनाज
Union Cabinet Decisions :पीएम नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi)की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक (Union Cabinet meeting)हुई। बैठक में कई अहम फैसलों को मंजूरी दी। इनमें गरीबों को मिल रहे मुफ्त अनाज (free food grains)की समयसीमा बढ़ाने जाने का फैसला भी शामिल है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट की बैठक के बाद कहा, आज कैबिनेट ने फैसला किया कि दिसंबर 2028 तक गरीबों को मुफ्त अनाज मिलता रहेगा।
अश्विनी वैष्णव ने कहा, कैबिनेट ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (पीएमजीकेएवाई) और अन्य कल्याणकारी योजनाओं (Welfare schemes)के तहत जुलाई 2024 से दिसंबर 2028 तक मुफ्त फोर्टिफाइड चावल (Free Fortified Rice)की आपूर्ति जारी रखने को मंजूरी दी। उम्मीद है कि इससे एनीमिया और सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी दूर होगी। इसका कुल वित्तीय भार 17,082 करोड़ रुपये होगा और इसे केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने गुजरात के लोथल में एक राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर विकसित करने का फैसला किया। प्रस्ताव का उद्देश्य समृद्ध और विविध समुद्री विरासत को प्रदर्शित करना और दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री विरासत परिसर बनाना है।
Prime Minister @narendramodi has emphasized the development of infrastructure in border areas. Today, the #Cabinet approved the construction of a road network comprising 2,280 km, with an investment of Rs 4,406 crore in the border areas of Rajasthan and Punjab
– Union Minister… pic.twitter.com/Fs3tWkj1y4
— PIB India (@PIB_India) October 9, 2024
राजस्थान व पंजाब के बॉर्डर इलाकों में बनेगी 2280 किमी सड़क
मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, पीएम मोदी ने सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर दिया है। वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम( Vibrant Village Program) के तहत, राजस्थान और पंजाब के बॉर्डर इलाकों में 2280 किलोमीटर सड़क निर्माण का फैसला भी कैबिनेट में लिया गया है। इस काम में 4406 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसके लिए प्रस्ताव में कहा गया है कि इससे ग्रामीण इलाकों में आजीविका बेहतर होगी। सफर करना आसान हो जाएगा। नई सड़कें बाकी बचे पूरे हाईवे नेटवर्क से कनेक्टेड(Connected to Highway Network) होंगी।
दुनिया का सबसे बड़ा मैरीटाइम हेरिटेज कॉम्प्लेक्स
#Cabinet approves development of National Maritime Heritage Complex (NMHC), #Lothal, Gujarat
💠The project will be completed in two phases
💠Around 22,000 jobs are expected be created in development of NMHC project, with 15,000 direct employment and 7,000 indirect employment… pic.twitter.com/aGABfm2eu0
— PIB India (@PIB_India) October 9, 2024
गुजरात के लोथल में नेशनल मैरीटाइम हेरिटेज कॉम्प्लेक्स (National Maritime Heritage Complex)के निर्माण के प्रोजेक्ट को भी मंजूरी दी है। प्रपोजल का उद्देश्य की समृद्ध और विविधता से भरी हुई समुद्री विरासत को प्रदर्शित करना है। केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा कि जब यह बन कर तैयार हो जाएगा तो यह दुनिया का सबसे बड़ा मैरीटाइम हेरिटेज कॉम्प्लेक्स होगा। हमारी समृद्ध समुद्री विरात को संरक्षित करने और डेवलप करने की जरूरत है।
पंकज

