-
Advertisement
रक्षा मंत्री ने 75 बुनियादी परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित की, हिमाचल के पांच पुल भी शामिल
Rajnath Singh Dedicates 75 Infrastructure Projects to Nation: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh)ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा 2236 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 75 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं (75 infrastructure projects)को राष्ट्र को समर्पित किया। ये परियोजनाएं (Projects)हिमाचल प्रदेश सहित देश के आठ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में फैली हुई हैं। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल (Governor Shiv Pratap Shukla) राजभवन शिमला से वर्चुअली कार्यक्रम में शामिल हुए। ये परियोजनाएं देश के 11 सीमावर्ती राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में बनाई गई हैं। इसे के तहत हिमाचल प्रदेश में पांच पुलों का निर्माण और उद्घाटन (Construction and inauguration of five bridges in Himachal)किया गया है। इन परियोजनाओं में एनएच-3 (मनाली-सरचू सड़क), एनएच-5 (पोवारी-पूह-खाब-नामगिया-चुप्पन-शिपकिला सड़क) और एनएच-505 ( खाब-समदो-काजा-ग्रांफू सड़क) पर मुन्नी (40 मीटर), भागा (30 मीटर), डोगरी (65 मीटर), हबसर (50 मीटर) और शलखर-11 (45 मीटर) सहित पांच पुलों का निर्माण शामिल है।
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल (Governor Shiv Pratap Shukla)ने पांच महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाएं आज राष्ट्र को समर्पित करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देशभर में बुनियादी ढांचा विकास के लिए निर्मित 75 परियोजनाओं में प्रदेश के लिए पांच महत्वपूर्ण पुलों का निर्माण शामिल है। इन परियोजनाओं से भारत-चीन सीमा (India-China border) पर सम्पर्क और सामरिक महत्व की सड़कों, पुल व अन्य तैयारियों को बल मिलेगा। यह परियोजनाएं न केवल सेना और उपकरणों की आवाजाही को सुदृढ़ करने बल्कि स्थानीय लोगों के सामाजिक व आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

राज्यपाल शुक्ल ने सबसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों और खराब मौसम की स्थिति में भी समयबद्ध तरीके से परियोजनाओं को पूरा करने के लिए बीआरओ कर्मियों (BRO personnel) के साहस और दृढ़-संकल्प की सराहना की। इन परियोजनाओं का उद्घाटन हाइब्रिड मोड पर किया गया है जो राज्य के दूर-दराज क्षेत्रों के लिए जीवन-रेखा का कार्य करेंगी।राज्यपाल ने कहा कि बीआरओ( BRO) ने राज्य में सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना का कार्य रिकॉर्ड समय में पूरा किया है और इनमें से कई परियोजनाओं का निर्माण एक ही कार्य सत्र में अत्याधुनिक तकनीक से किया गया है। राज्यपाल के सचिव सीपी वर्मा, प्रोजेक्ट दीपक (बीआरओ) के मुख्य अभियंता राजीव कुमार और बीआरओ के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर राजभवन में उपस्थित थे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Follow the Himachal Abhi Abhi WhatsApp Channel

