-
Advertisement
गजब ! 4 साल से ब्लॉक समिति की बैठकों में नहीं आ रहा था अधिकारी, 5 रुपये का लगा जुर्माना
fine Imposed On PWD Officer: हिमाचल के हमीरपुर में ब्लॉक समिति बैठकों (Block committee meetings) में लगातार चार साल से अनुपस्थित रहने पर एक अधिकारी को जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना है मात्र 5 रुपये। जिन पर जुर्माना लगा है वो है लोक निर्माण विभाग टौणी देवी डिवीजन (PWD Tauni Devi Division)के अधिकारी। ब्लॉक समिति की त्रैमासिक बैठक में बीडीओ से आग्रह किया कि लोक निर्माण विभाग टौणी देवी डिवीजन के इस अधिकारी पर कम से कम पांच रुपए जुर्माना लगाया जाए।
चार साल से कार्य प्रभावित हो रहा था
दरअसल हमीरपुर के बीडीओ सभागार में ब्लॉक समिति सदस्यों की त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता बीडीसी अध्यक्ष (BDC Chairman)हरीश शर्मा ने की। बैठक के दौरान पन्द्रहवें वित आयोग के बजट के लिए चर्चा गई तो विकास कार्यों को लेकर नई रूपरेखा भी तैयार की गई है। इस अवसर पर बैठक में सभी ब्लॉक समिति सदस्यों के अलावा बीडीसी उपाध्यक्ष संजीव शर्मा, बीडीओ हमीरपुर हिमाशी शर्मा भी मौजूद रही। ब्लॉक समिति सदस्यों की त्रैमासिक बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि पिछले चार साल से बैठक में टौणी देवी डिवीजन के लोक निर्माण विभाग एक अधिकारी के नदारद रहने पर कार्य प्रभावित हो रहा था। इसी के चलते उक्त अधिकारी को पांच रुपये जुर्माना लगाया गया है।
बैठक में उपस्थित नहीं हो रहा था अधिकारी
बीडीसी अध्यक्ष हरीश शर्मा ने कहा कि बैठक में सर्व सहमति से पारित किया गया कि पिछले 4 साल से टौणी देवी डिवीजन से लोक निर्माण विभाग के एक अधिकारी के नदारद रहने पर उसे 5 रुपये जुर्माना ( 5 RS fine)लगाया गया है। उन्होंने बताया कि लगातार यह अधिकारी बैठकों से किनारा कर रहा था, जिस कारण कई विकास कार्य रूके हुए थे। बार बार चेतावनी देने के बावजूद अधिकारी बैठक में उपस्थित नहीं हो रहा था। हरीश ने कहा कि इस तरह ब्लॉक समिति बैठकों में अधिकारियों की मौजूदगी न होने से कई विकास कार्यों पर चर्चा नहीं हो पाती है जिसके चलते ही यह निर्णय ब्लाक समिति की बैठक में लिया गया है।
अशोक राणा

