-
Advertisement
CM Sukhu को लेकर बड़ा अपडेट, कल शिमला से लेंगे रवानगी-जाएंगे मप्र
CM Sukhu : शिमला। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू (CM Sukhvinder Singh Sukhu) 27 जनवरी को (Mhow in Madhya Pradesh) मध्य प्रदेश के महू जाएंगे। महू से कांग्रेस संविधान अभियान शुरू करेगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगी। कार्यक्रम के अनुसार सीएम सुक्खू कल शिमला में गणतंत्र दिवस समारोह के बाद मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो जाएंगे। ऐसा भी कहा जा रहा है कि डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री (Mukesh Agnihotri) व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) भी जा रहे हैं।
महू में कांग्रेस की पूरी कार्यसमिति शामिल होगी
संविधान को बचाने के लिए 27 जनवरी को बाबा साहब की जन्मस्थली महू में कांग्रेस बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर रही है। गृहमंत्री अमित शाह के डॉ आंबेडकर पर दिए गए बयान के विरोध में कांग्रेस देशभर में संविधान बचाओ यात्रा निकालने जा रही है। यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता लोगों के बीच जाएंगे। यात्रा 27 जनवरी को (Dr Ambedkar’s Birthplace Mhow) डॉ आंबेडकर की जन्मस्थली महू में पहुंचेगी। इस अवसर पर महू में कांग्रेस की पूरी कार्यसमिति शामिल होगी।
कांग्रेस कैंडिडेट के पक्ष में करेंगे प्रचार
सीएम सुक्खू का इसके बाद पहली से तीन फरवरी तक दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) में कांग्रेस कैंडिडेट के पक्ष में प्रचार करने का कार्यक्रम है।
-राहुल कुमार
https://youtu.be/jNJYOesvby4?list=PLvJb9Ud9ScHvDdbif3i_Tikgv8KZm_kGw

