-
Advertisement
हमीरपुर के धौला सिद्ध पावर प्रोजेक्ट में घुसा तेंदुआ, मजदूर दहशत में
Leopard entered Dhaula Siddha Power Project: हमीरपुर जिला में निर्माणाधीन धौला सिद्ध पावर प्रोजेक्ट (Dhaula Siddha power project) में मंगलवार शाम को तेंदुए की चहलकदमी से लोगों में हड़कंप मच गया है। शाम लगभग 6:30 बजे तेंदुआ हमीरपुर से कांगड़ा जिले की सीमा की ओर जाता हुआ दिखाई दिया। प्रोजेक्ट परिसर में तेंदुआ देखे जाने से स्थानीय लोग सहम उठे हैं, क्योंकि प्रोजेक्ट में मजदूर देर शाम तक रोजाना काम करते हैं।
दोनों तरफ से घने जंगलों से घिरा निर्माण स्थल
70 मेगावाट के इस बिजली प्रोजेक्ट (Power Project) में लगभग 900 कर्मचारी काम करते हैं। सुजानपुर -नादौन मार्ग (Sujanpur-Nadaun Road)पर स्थित यह निर्माण स्थल दोनों तरफ से घने जंगलों से घिरा है, जिसके कारण पहले भी यहां तेंदुओं को देखा जा चुका है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेंदुआ कोफट डैम से होकर कांगड़ा की सीमा में प्रवेश कर गया। तेंदुए का वीडियो वायरल हो रहा है।
पिंजरा लगाने की मांग
रित्विक कंपनी के डीएम विनोद कुमार ने वन विभाग(Forest Department) से तेंदुओं को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। प्रोजेक्ट साइट पर दिनभर गाड़ियों और मजदूरों की आवाजाही रहती है, जिससे वन्य जीवों के साथ टकराव की स्थिति बन सकती है। इस घटना ने प्रोजेक्ट में काम कर रहे सभी कर्मचारियों में भय का माहौल पैदा कर दिया है।
अशोक राणा

