-
Advertisement
लडभड़ोल में भ्रां पुल के समीप बिनवा नदी में मिला जेसीबी ऑपरेटर का श#व
Dead body found in Ladbhadol: जोगिंदरनगर। मंडी और कांगड़ा की सीमा के बीच लडभड़ोल क्षेत्र के भ्रां पुल के नजदीक बिनवा नदी में रविवार सुबह एक युवक का शव मिला हैं। मृतक की पहचान लडभड़ोल के भराडपट्ट निवासी 34 वर्षीय विजय कुमार पुत्र अर्जुन सिंह के रूप में हुई हैं। जानकारी के अनुसार, विजय कुमार जेसीबी ऑपरेटर का काम करता था। बीते शनिवार को जब वह घर लौट रहा था तो उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया।
मृतक के भाई लक्की ने पुलिस को बताया कि शनिवार को जब उसका भाई घर नहीं लौटा तो उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रात भर उसकी तलाश की। रविवार सुबह उसका शव बिनवा नदी में तैरता हुआ मिला। इसके बाद उन्होंने शव को नदी से बाहर निकाला और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर लंबागांव पुलिस चौकी के प्रभारी कर्म चंद पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। उन्होंने मृतक के पिता और भाई के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के हेतु सिविल अस्पताल पालमपुर ले जाया गया हैं। इस बार में डीएसपी पालमपुर लोकिन्दर नेगी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
लक्की शर्मा
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

